Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंबिकापुर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में बंदी की मौत:पत्नी की हत्या के आरोप में मिली थी आजीवन कारावस की सजा, दस्त से था पीड़ित
Breaking News

अंबिकापुर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में बंदी की मौत:पत्नी की हत्या के आरोप में मिली थी आजीवन कारावस की सजा, दस्त से था पीड़ित

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 05 at 125002 1777965669
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 05 at 125002 1777965669
अंबिकापुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी को दस्त की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था, जहां इलाज के दौरान बीती रात उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रबंधन के अनुसार जेल में और बंदियों को दस्त की शिकायत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, एमसीबी जिला के केल्हारी थाना अंतर्गत ग्राम गुडरू निवासी शिव प्रसाद (50 वर्ष) अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में मनेन्द्रगढ़ जेल में निरूद्ध था। वर्ष 2021 में न्यायालय के द्वारा उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आजीवन कारावास मिलने के बाद उसे मनेन्द्रगढ़ जेल से केंद्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट कर दिया गया था। दस्त से बिगड़ी हालत
शिव प्रसाद को दो मई को दस्त की शिकायत होने पर जेल के हॉस्पिटल में उसका उपचार किया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर रविवार को बंदी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी बीती रात मौत हो गई। जेल प्रबंधन की सूचना पर बंदी के परिजन अंबिकापुर पहुंच गये। उन्हें शव सौंप दिया गया है। जेल प्रबंधन के अनुसार जेल में और किसी मरीज को उल्टी-दस्त की शिकायत नहीं है। गर्मी एवं मौसम में बदलाव को देखते हुए बंदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ‘ब्लैकआउट’ से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 17, 2026

6 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स, ‘बड़ी मां’ समेत सभी 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार;अपील खारिज

May 17, 2026

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070732
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1373
Views Last 30 days : 3865
Total views : 92279
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.