द ब्लेज ईन्यूज,डेस्क: रविवार का दिन बालीवुड के लिए दो बुरी खबर लेकर आया। इस दिन बालीवुड ने अपने दो कलाकारों को खो दिया। इनमें से एक रामायण के इलेक्ट्रीक वर्जन के रचियता के रूप में पहचाने जाने वाले प्रसिद्व फिल्म व टीवी सीरीयल निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर है। 84 वर्षिय प्रेम सागर को उम्र संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां चिकित्सकों ने उनकी लगातार बिगड़ी स्थिति और दवाओं का असर ना होने पर परिवारजनों को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। रविवार की सुबह 10 बजे प्रेम सागर ने अपने घर में अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगाा। प्रेम सागर ने अपने पिता रामानंद के प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स में बतौर स्टील फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा उन्होनेंटीवी सीरियल अलिफ लैला को डायरेक्ट और हम तेरे आशिक हैं,बसेरा और जय जय शिव शंकर जैसे हिंदीं फिल्मों का निर्माण किया था। बालीवुड के दिग्गज कलाकारों ने प्रेम सागर के निधन को क्षति बताते हुए श्रद्वांजलि दी है।

कैंसर ने 38 साल में छीन ली इस एक्ट्रेस की सांसे –
इधर महज 38 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का कैंसर से निधन हो गया। प्रिया मराठे को हिंदीं टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता,उतरन और कसम से के साथ मराठी टीवी शोज और थियेटर के लिए जाना जाता है।

प्रिया बीते कुछ समय से कैंसर से जुझ रही थी। परिवार के अनुसार उपचार के बाद कैंसर से उबर रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और रविवार की तड़के 4 बजे उन्होनें मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर में अंतिम संास ली। जानकारी के लिए बता दें प्रिया मराठे ने अभिनेता श्रीकांत मोघे से विवाह किया था।
