Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़को की ऐसी बदहाली जनता ने कभी नही देखी,भाजपा पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें कांग्रेसी,कमीशन के चक्कर मे बाधित कर रहें है सड़क निर्माण……….इतने की लागत से होगा एनएच की रिपेयरिंग………….
राजनीति

जशपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़को की ऐसी बदहाली जनता ने कभी नही देखी,भाजपा पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें कांग्रेसी,कमीशन के चक्कर मे बाधित कर रहें है सड़क निर्माण……….इतने की लागत से होगा एनएच की रिपेयरिंग………….

By AdminOctober 4, 2022Updated:October 4, 2022No Comments2 Mins Read
IMG 20221004 WA0014
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर,कांग्रेस द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के बगिया स्थित आवास का घेराव करने की घोषणा के बाद,सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि भाजपा की ओर ऊंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। जशपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों की हालत इतनी बदतर हो गई है कि लोगो को सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए ईश्वर से गुहार लगानी पड़ रही है। जशपुर जिले में कांग्रेसी स्वयं ही सड़क निर्माण के कार्य को कमीशन खोरी के चक्कर मे बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुनकुरी से तपकरा,बन्दरचुवा से फरसाबहार,दमेरा चराईडांड़ सड़क की बदहाली के लिए सीधे तौर से कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। कमीशनखोरी के चक्कर मे ठेकेदारों को इतना परेशान किया जा रहा है कि वे काम छोड़ कर भाग जा रहे है। इससे सड़को का निर्माण अधर में लटक रहा है और इसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसकी सजा जनता जरूर देगी।
विष्णु देव के प्रयास से मिली थी एनएच की सौगात
सुनील गुप्ता ने कहा कि जिले को कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़वाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय की अहम भूमिका रही थी। कांग्रेस ने तो सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। जशपुर जिले में सड़क,पानी,बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य का भाजपा के 15 साल के शासन काल मे जो विकास हुआ,उससे यह प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल कर विकासशील राज्य का दर्जा दिलाया। अब कांग्रेस के कुशासन से छत्तीसगढ़ 20 साल पीछे चली गई है।
पांच करोड़ से होगा एनएच की मरम्मत
सुनील गुप्ता ने बताया कि पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच का सड़क निर्माण कार्य,निर्माण कम्पनी के आर्थिक संकट में फंस जाने के कारण प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क की गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए सांसद श्रीमती गोमती साय की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पुराने टेंडर को निरस्त कर,नए सिरे से रिवाइज्ड इस्टीमेट का साथ टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। इस बीच सड़क के मरम्मत के लिए एनएचआई ने 4 करोड़ 98 लाख की राशि जारी की है।मिली जानकारी के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है,तत्काल इस मार्ग की रिपेयरिंग का काम शुरू हो जाएगा।

bjp in jashpur jashpur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Admin

Related Posts

saisai

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

October 24, 2025
raftar

रफ्तार के कहर से बुझ गया एक परिवार की उम्मीदों का चिराग,मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई एक्सयूवी,धनतेरस के दिन परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

October 18, 2025
mual account

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

October 17, 2025

Comments are closed.

R. O. No. 13229/ 12
Advertisement Carousel
https://theblazeenews.com/ (R.O. No. 13229/12)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

043239
Views Today : 7
Views Last 7 days : 196
Views Last 30 days : 1279
Total views : 58433
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • Home
© 2025 Developed by The Blaze Enews.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.