Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The first priority of the three district presidents of Congress | दुर्ग-भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली प्राथमिकता: 400 यूनिट बिजली फ्री, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क तक लड़ी जाएगी लड़ाई – durg-bhilai News
Breaking News

The first priority of the three district presidents of Congress | दुर्ग-भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली प्राथमिकता: 400 यूनिट बिजली फ्री, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क तक लड़ी जाएगी लड़ाई – durg-bhilai News

By adminNovember 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 16 1 1764485446
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर और मुकेश चंद्राकर

लंबे इंतजार के बाद दुर्ग शहर, भिलाई और दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की राय और सर्वसम्मति से चुने गए इन तीनों अध्यक्षों ने पदभार मिलते ही अपनी प्राथमिकताओं और लड़ाई की दिशा स्पष्ट की।

.

तीनों ही अध्यक्षों ने कहा कि प्रदेश में चल रही भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब सड़क से लेकर हर मंच तक संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस शासनकाल में दी जाने वाली 400 यूनिट फ्री बिजली को फिर से लागू करवाना उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता होगी।

41 51764382655 1764485762

भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर: संगठन को मजबूती देंगे

भिलाई में जिला अध्यक्ष बनाए गए मुकेश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर दूसरा भरोसा जताया है, इसे वो टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी और इस बार भी वे संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक मजबूती से काम करेंगे।

चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष ने जो विश्वास किया है, वे उस पर खरा उतरेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस की ताकत को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

41 41764382664 1764485770

दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल: 400 यूनिट बिजली फ्री हमारी बड़ी लड़ाई

दुर्ग शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा चुना जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही उनकी ताकत हैं और उनकी पहली प्राथमिकता संगठनात्मक मजबूती होगी।

बाकलीवाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में 400 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने विरोध दबाव के बाद इसे 200 यूनिट पर सीमित कर दिया है।

उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली फिर से फ्री करवाने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। साथ ही किसानों, आम आदमी और जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन में शीर्ष नेताओं ने अंतिम मुहर लगाई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन में शीर्ष नेताओं ने अंतिम मुहर लगाई है।

दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर: सड़क पर लड़ाई जारी रहेगी

दुर्ग ग्रामीण के नए जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पहली नियुक्ति के बाद से ही वे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा थी। मैंने पहले कार्यकाल में कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भरा।

अब संगठन सृजन अभियान और पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर दोबारा भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार संघर्ष करते रहे हैं और लड़ाई आगे और तेज होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन अब और मजबूत किया जाएगा।

फाइनल लिस्ट जारी होने से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे।

फाइनल लिस्ट जारी होने से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे।

तीनों जिला अध्यक्ष के लिए मिले थे सैकड़ों आवेदन

कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाई गई। इसको लेकर दुर्ग, भिलाई और दुर्ग ग्रामीण में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया था। सबसे ज्यादा आवेदन भिलाई में मिले थे।

हालांकि यहां पर मुकेश चंद्राकर को ही दोबारा मौका मिला है। नामों की घोषणा के बाद ही अब कांग्रेस ने एक बार फिर जिला इकाइयों में नई ऊर्जा और कार्यकर्ता-आधारित नेतृत्व को आगे बढ़ाया है।

तीनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस ने संकेत साफ कर दिए हैं कि आने वाले महीनों में सड़क से लेकर विधानसभा तक भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा। 400 यूनिट बिजली फ्री समेत जनहित के मुद्दे कांग्रेस के आंदोलन का मुख्य आधार रहेंगे।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने की रेस…दुर्ग-भिलाई में 100 आवेदन: दुर्ग-शहर में धीरज, ग्रामीण में राकेश, भिलाई में मुकेश की दावेदारी मजबूत; पुराने चेहरे रिपीट हो सकते हैं

37 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया था।

37 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया था।

कांग्रेस में दुर्ग-भिलाई के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया अब आखिरी दौर में है। दुर्ग ग्रामीण से राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर से धीरज और भिलाई शहर से मुकेश चंद्राकर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि इस बार कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष पद को लेकर खास उत्साह नहीं दिख रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Officials Order Probe into Money Recovery Video

June 9, 2026

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073008
Views Today : 9
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 5629
Total views : 96535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.