आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष) और तीन नाबालिगों को पकड़ा गया।
रायपुर के दुर्गा कॉलेज के सामने आपसी विवाद को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक स्टूडेंट प्रखर अवधिया पर स्टीक, चाकू, पेचकस से बुरी तरह हमला किया था। घटना के बाद घायल को मेकाहारा अस्पताल
.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। छिपे ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष) और तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिनसे चाकू, लोहे का स्टीक, पेचकस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अमानक हथियार बेचने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चाकू बेचने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चाकू गोलबाजार स्थित एक दुकान से खरीदा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक से कुल 5 अमानक चाकू जब्त किए और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अमानक हथियार बेचने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<
