Uncategorized
आंगनबाड़ी संघ के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त सहायिकाओं का सम्मान

जशपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजीयन क्रमांक 409 के स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर लोदाम, परियोजना लोदाम, जिला जशपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका दीदियों का सम्मान कर उनके लंबे समय तक किए गए सेवाकार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सेवानिवृत्त सहायिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उनके अनुभवों और विभाग के प्रति योगदान की सराहना की गई।
उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समारोह में संघ के सदस्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।





