एमसीबी जिले के चिरमिरी में विजयादशमी के अवसर पर एक अनोखे रावण दहन का आयोजन किया जाता है। यहां कोरिया कॉलरी स्थित एक तालाब के बीचोबीच रावण का पुतला जलाया जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
.
यह परंपरा पिछले 46 सालों से जारी है। तालाब के बीच एक चट्टान पर रावण का पुतला स्थापित किया जाता है। समिति के सदस्य पहले पुतला तैयार करते हैं, फिर उसे ड्रम से बनी नाव की मदद से तालाब के बीच उस चट्टान तक ले जाते हैं।
रावण का पुतला बनाने में लगभग एक महीने का समय लगता है। दशहरा की रात को यहां रावण दहन किया जाता है। चारों ओर पानी के बीच रावण दहन और आतिशबाजी का यह दृश्य बेहद अद्भुत और आकर्षक होता है।


<
