Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नारी शक्ति के हाथों में होगी रामनवमी शोभायात्रा की कमान,भगवा साड़ी और सिर में पगड़ी पहन,बाइक में सवार होकर शोभायात्रा में शामिल होगी महिलाएं,हजारों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति के हाथों में होगी रामनवमी शोभायात्रा की कमान,भगवा साड़ी और सिर में पगड़ी पहन,बाइक में सवार होकर शोभायात्रा में शामिल होगी महिलाएं,हजारों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

By AdminApril 9, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
भगवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। भगवान श्रीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर और इसके आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्वालु शामिल होगें। कोरोना संकट की वजह से दा साल बाद हो रहे इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए जशपुर राजपरिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव की अध्यक्षता में रामनवमीं पूजा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

IMG20220409141721
आयोजक समिति के अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के साथ अन्य

विजय आदित्य ने बताया कि शहर के आसपास स्थित 24 गांवों को रामनवमीं की शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस शोभा यात्रा में भगवा साड़ी और पगड़ी धारण की हुई महिलाओं की बाइक रैली और धुमाल पार्टी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शोभा यात्रा में युवा रामभक्त अपने शौर्य और युद्व कौशल का प्रदर्शन भी करेगें। शहर के बस स्टेण्ड के समीप स्थित बजरंग बली मंदिर में इन दिनों समारोह को सफल बनाने के लिए बैठकों को दौर सतत चल रहा है। पूरा शहर भगवा रंग में रंग चुका है। भक्ति संगीत की गूंज से शहर का पूरा महौल राममय हो गया। आयोजन समिति के सदस्य बाबला गुप्ता ने बताया कि रामनवमीं पूजा समारोह का शुभारंभ शनिवार की शाम को अखाड़ा पूजा के साथ होगा। यह पूजा पुजारी रवि शंकर मिश्रा की मार्गदर्शन में संपन्न होगा। इसके बाद हर वर्ष की भांति बजरंग बलि मंदिर परिसर से मशाल यात्रा रवाना होगी। यह शोभा यात्रा बस स्टेण्ड,बिरसामुंडा चौक होते हुए कव्वाली मैदान

IMG20220409142319
राम भक्ति की शक्ति से भगवा रंग में रंगा जशपुर शहर का एक दृश्य

पहुंचेगी। यहां आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बिरसामुंडा चौक से बनियाटोली होते हुए वापस बजरंग बलि मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हो जाएगी। अखाड़ा पूजा में भगवान श्रीराम और हनुमान के ध्वज और शस्त्रों की पूजा की जाती है। इन ध्वजों और शस्त्रों के साथ ही रामनवमीं की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस बार रामनवमीं की शोभा यात्रा में महिलाएं विशेष भूमिका में दिखाई देगीं।

IMG20220409142837
भगवा ध्वज की मांग भी छूने लगी आसमान,दो साल बाद,ध्वज विक्रताओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कुराहट

समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार साव ने बताया कि भगवा साड़ी और पगड़ी धारण कर महिलाएं रामनवमी की शोभा यात्रा में बाइक में सवार हो कर नेतृत्व करेगीं। उन्होनें बताया कि शोभा यात्रा रविवार को दोपहर 2 बजे बजरंग बली मंदिर से रवाना होगी। शोभा यात्रा महाराजा चौक होते हुए काली मंदिर परिसर में पहुंचेगी। यहां शक्ति मैदान में युवा शौर्य और युद्व कौशल का प्रदर्शन करेगें। यहां से रवाना होकर शोभा यात्रा जिला चिकित्सालय,जिला जेल हो कर भागलपुर रोड होते हुए,बरटोली में स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां शोभा यात्रा में शामिल दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

jashpur jashpur news भगवान श्री राम राम नवमी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

065726
Views Today : 151
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 2266
Total views : 86531
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.