कार्यक्रम में अधिकारियों ने इस पहल को जनसुविधा और डिजिटल सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
रायपुर के मुख्य डाकघर (जीपीओ) में अब डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL की सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत नागरिकों को एक ही स्थान पर डाक सेवाओं के साथ BSNL के सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत
.
नई व्यवस्था के तहत रायपुर जीपीओ में BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड उपलब्ध रहेंगे, साथ ही उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर का रिचार्ज भी यहीं करा सकेंगे। यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो ग्रामीण या दूरस्थ क्षेत्रों से शहर में सेवाएं लेने आते हैं। इससे समय की बचत के साथ सुविधाओं का बेहतर एकीकरण भी सुनिश्चित होगा। डिजिटल कनेक्टिविटी और सरकारी सेवाओं का विस्तार
यह पहल इण्डिया पोस्ट और BSNL के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। इसे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी और सरकारी सेवाओं का विस्तार होगा।

सेवा का शुभारंभ डाक सेवाओं के छत्तीसगढ़ परिमंडल के निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर BSNL रायपुर के डीजीएम वाई पी सिंह, एजीएम मिलिंद उपासनी और प्रवर अधीक्षक डाकघर एच.के. महावर सहित डाक विभाग और BSNL के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने इस पहल को जनसुविधा और डिजिटल सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
<
