Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh Power Outage | LT Line Blast; Officials Blame Old Wire
Breaking News

Raigarh Power Outage | LT Line Blast; Officials Blame Old Wire

By adminMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
light lt 1774947886
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिजली खंभे में आग लगने के बाद चिंगारियां भी निकलने लगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी बढ़ते ही अब बिजली गुल और तारों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो रहा है। बाजीरावपारा-मौदहापारा क्षेत्र में देर रात एलटी लाईन में आग लग गई और चिंगारी निकलते हुए ब्लास्ट होने लगा। इससे रात भर बिजली आते और जाते रही। जिसकी वजह से

.

सोमवार की देर रात बिजली खंभे के तार में आग लगने के बाद उसमें से निकलने वाले ब्लास्ट की आवाज से आसपास रहने वाले लोग घरों के बाहर निकले।

उन्हांेने देखा कि बिजली खंभे में जोरदार धमाका हो रहा है और उसमें से चिंगारी भी निकल रही है। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली लाईन बंद हो गई।

साथ ही बिजली का तार भी टूटकर गिर गया। लोगों में किसी बड़े अनहोनी का भी डर सता रहा था। बताया जा रहा है कि रात में क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग में शिकायत करने के लिए फोन नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन फोन ही नहीं लगा।

वहीं बाद में विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने के बाद उसके सुधार के लिए कर्मचारियों को भेजा गया, लेकिन रात में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी और सुबह तक बिजली आते-जाते रही। जिसके कारण लोगों को इस तेज गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एलटी तार में आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई और लोग परेशान होते रहे

एलटी तार में आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई और लोग परेशान होते रहे

शुरू किया गया तार बदलने का काम बताया जा रहा है कि रात में बिजली व्यवस्था दुरूस्थ नहीं होने से बाजीराव पारा-मौदहापारा क्षेत्र में एलटी तार को बदलने का काम शुरू किया गया।

इसके लिए बिजली सप्लाई बंद रखी गई। वहीं बताया जा रहा है कि शाम तकरीबन 4-5 बजे तक यहां काम तार को बदलने का काम चलेगा।

जबकि बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां 11 KV के तार को बदलने का काम किया गया था और घंटो समय के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई थी। तब इस पुराने एलटी तार को नहीं बदला गया था।

पिछले माह भर से सुधार और मेंटनेंस काम बिजली विभाग द्वारा गर्मी शुरू होने से पहले कवर्ड तारों को बदलने का काम किया जा रहा था, तो अब मानसून पूर्व ट्री कटिंग का काम चल रहा है।

इसके बाद भी कई बार घंटो बिजली गुल से लोग परेशान हो रहे हैं। हर दिन किसी न किसी फिडर क्षेत्र के कई मोहल्लों में घंटो समय के लिए बिजली सप्लाई बंद की जा रही है।

मंगवार को 33/11 KV पुलिस लाईन उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 KV इंदिरा नगर फीडर में मानसून पूर्व ट्री कटिंग और आवश्यक सुधार काम किया जा रहा है।

इसके लिए इस क्षेत्र की 25 से अधिक मोहल्लों में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बंद रखी गई है।

पुराने तार को बदला जा रहा है इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि रात में सूचना मिलने के बाद सुधार के लिए स्टाफ भेजा गया था। वहां पहले 11 केवी लाईन को कवर्ड तार में बदला गया था, वो सही है।

LT लाईन पुराना और खराब हो चुका था और उसी में आग लगा था। तार पुराना होने की वजह से ऐसा हुआ। सुबह उसे बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

कोरबा में पावर-प्लांट के ठेका मजदूरों ने काम बंद किया:वेतन और ओवरटाइम भुगतान की मांग, पुलिस-प्रबंधन के हस्तक्षेप के बावजूद नहीं बनी सहमति

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.