Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raids on two illegal yards | दो अवैध यार्डों में छापेमारी: 44 लाख के अवैध पेट्रोल और डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी मौके से फरार – Raipur News
Breaking News

Raids on two illegal yards | दो अवैध यार्डों में छापेमारी: 44 लाख के अवैध पेट्रोल और डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी मौके से फरार – Raipur News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 18 1 1759435390
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 18 1 1759435390

राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में अवैध पेट्रोल-डीजल का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिंग रोड नंबर-3 पर पिरदा चौक और टेकारी चौक स्थित दो अलग-अलग यार्ड पर रेंज साइबर पुलिस ने छापा मारा। टीम ने दोनों ही जगहों से करीब 44 लाख का पे

.

कार्रवाई में 9 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दोनों मामलों के मास्टरमाइंड सूरज शाह और उमेश साव मौके से फरार हो गए। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई रेंज साइबर थाना की टीम ने की। पहला मामला पिरदा चौक का है, जहां सूरज शाह के यार्ड पर दबिश देकर टीम ने एक टैंकर और 9 ड्रम जब्त किए गए।

इनमें 1200 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल समेत कुल 1.40 लाख रुपए का माल मिला। मौके से अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड़ और रोहित बघेल को गिरफ्तार किया गया। वहीं टेकारी चौक पर उमेश साव के यार्ड से तीन टैंकर और 8 ड्रम मिले।

इनमें से एक टैंकर से 15,000 लीटर पेट्रोल और 5,000 लीटर डीजल (19.20 लाख) तथा दूसरे टैंकर से 25,000 लीटर डीजल (22.50 लाख) जब्त किया गया। तीसरा टैंकर खाली मिला। इसके अलावा 1,000 लीटर डीजल और 300 लीटर पेट्रोल अलग-अलग ड्रमों से जब्त किया गया। कुल मिलाकर 42.90 लाख का जखीरा मिला।

मौके से शैलेन्द्र कुमार साव, शेख कलीम उद्दीन, राज पटेल, नीरज नेताम और रवि यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने डीजल-पेट्रोल के नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे हैं। पाइप व अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस और दस्तावेज के इतने बड़े पैमाने पर ईंधन संग्रह और बिक्री गंभीर अपराध है। दोनों यार्ड मालिकों सूरज शाह और उमेश साव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

भास्कर इनसाइड कार्रवाई के डर से शिफ्ट किया यार्ड राजधानी के मंदिर हसौद क्षेत्र में कई पेट्रोलियम कंपनी के डिपो हैं। यहां से प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई टेंकरों के माध्यम से की जाती है। ​डिपो होने के कारण चोरी का पूरा खेल यहीं से चलता है। पूरे कारोबार के मास्टरमाइंड सूरज शाह और उमेश साव ही हैं। ये दोनों पिछले कई सालों से पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार कर रहे हैं दो महीने पहले ही एक टीम ने यहां छापा मारा। छापे के बाद यहां से कारोबार बंद कर विधानसभा इलाके में शिफ्ट कर दिया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.