Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Radhika Khera said, ‘How did a small trader become a big businessman? | राधिका खेड़ा बोलीं- टंडन से भूपेश-सौम्या का क्या कनेक्शन: कहा- छोटा व्यापारी बड़ा कारोबारी कैसे बना, पूर्व CM से संबंधों की जांच हो – Chhattisgarh News
Breaking News

Radhika Khera said, ‘How did a small trader become a big businessman? | राधिका खेड़ा बोलीं- टंडन से भूपेश-सौम्या का क्या कनेक्शन: कहा- छोटा व्यापारी बड़ा कारोबारी कैसे बना, पूर्व CM से संबंधों की जांच हो – Chhattisgarh News

By adminDecember 17, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 31765788155 1765894348
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


होटल कारोबारी दीपक टंडन की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामले में अब नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने दीपक टंडन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया से संबंधों की जांच

.

राधिका खेड़ा ने सवाल उठाया है कि कुछ ही सालों में एक छोटे व्यापारी से बड़ा कारोबारी बनने की कहानी क्या है। उन्होंने यह भी पूछा कि दीपक टंडन किसके कहने पर सौम्या चौरसिया से जेल में मिलने जाता था। राधिका का कहना है कि इन सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि पूरा सच सामने आ सके।

DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ साल पुराना है। लेन-देन के मामले से जुड़ा हुआ। बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था।

भाजपा नेता राधिका खेड़ा

भाजपा नेता राधिका खेड़ा

राधिका खेड़ा के बारे में जानिए

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई थीं। भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर थीं। इससे पहले वे पार्टी की नेशनल सेक्रेटरी और सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी थी।

राधिका खेड़ा ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी से हाई स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) किया है।

कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के वीडियो सामने आए थे।

कारोबारी दीपक टंडन और डीएसपी कल्पना वर्मा के वीडियो सामने आए थे।

DSP कल्पना वर्मा ‘लव ट्रैप’ मामला

डीएसपी कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थीं, तब 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ दीपक टंडन के होटल पहुंची थीं। कल्पना का एक बैचमेट और टंडन आपस में म्यूचुअल फ्रेंड थे, जिन्होंने दोनों की मुलाकात कराई। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए।

मुलाकात के करीब दो दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। जब भी कल्पना महासमुंद से रायपुर आतीं, दोनों की मुलाकात होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर जाने की बात भी सामने आई।

कारोबारी ने कब और क्या शिकायत की

रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि डीएसपी और उनके परिजनों ने पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी ली, लेकिन सामान वापस नहीं किया।

शिकायत के बावजूद शुरुआती दौर में खम्हारडीह पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद टंडन ने मीडिया के सामने पूरे मामले की जानकारी रखी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, हालांकि पुलिस अधिकारी लंबे समय तक आधिकारिक जानकारी देने से बचते रहे।

कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा का जवाब

डीएसपी कल्पना वर्मा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब बात नहीं बनी तो उसने झूठी तस्वीरें और फर्जी चैट्स मीडिया में वायरल कर दीं।

वायरल वीडियो को लेकर कल्पना वर्मा ने कहा कि वह टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाकर फर्जी चैट्स तैयार की हैं। DSP वर्मा ने कहा कि वह इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं।

image 82 1765899859

कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी

हाल ही में कोरबा कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके अलावा सक्ती जिले के एक व्यापारी ने भी 15 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है। रायपुर में भी 2018 में दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर टंडन ने झांसे में लिया था। इसके बाद कोयला व्यवसाय, सरकारी नौकरी की परीक्षा और कोल ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की। सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है।

…………………………

DSP कल्पना केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

01. DSP कल्पना केस…कारोबारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट: कोरबा में 27 लाख के फ्रॉड की शिकायत; टंडन ने अफसर पर लगाए हैं करोड़ों ऐंठने के आरोप

दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं DSP वर्मा ने कहा कि मीडिया में फेक चैट्स वायरल किए गए। अब कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

02. रायपुर के होटल कारोबारी को नग्नकर पीटा…VIDEO:बेल्ट, थप्पड़, लात-घूसों से पिटाई, पैसे नहीं चुकाने पर वारदात, महिला DSP पर लगा चुका लव-ट्रैप का आरोप

कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत:4 लोग गंभीर रूप से घायल, अंबिकापुर रोड से लौटते समय हुआ हादसा

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

रायगढ़ में अवैध लकड़ियों से लोड ट्रक पकड़ाई:वाहन को छोड़कर चालक भागा, देर रात नावापारा रोड पर की गई कार्रवाई

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 161
Views Last 7 days : 772
Views Last 30 days : 3491
Total views : 91463
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.