Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » किसान आत्महत्या मामले में गरमाई राजनीति,विष्णुदेव साय ने कहा – छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बेटे के परिवार को भी 50 लाख का मुआवजा दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस का झूठ धरातल पर हो रहा है उजागर,2023 में भूपेश सरकार का बिदाई तय
राजनीति

किसान आत्महत्या मामले में गरमाई राजनीति,विष्णुदेव साय ने कहा – छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बेटे के परिवार को भी 50 लाख का मुआवजा दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस का झूठ धरातल पर हो रहा है उजागर,2023 में भूपेश सरकार का बिदाई तय

By AdminOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20221027 WA0000
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुर नगर।  जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के ग्राम छिछली निवासी किसान रामकुमार यादव की आत्महत्या की घटना पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय ने मृतक किसान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रदेश की लबरा (झूठी) सरकार की लबारी (झूठ) को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफी और धान का एक एक दाना खरीदने, दो साल का बोनस देने जैसे झूठे वायदे कर,मतदाताओं को बरगला कर वोट हथिया लिए। सरकार में आते ही,सरकार ने किसानों से किये गए वायदों को दरकिनार कर दिया। किसानों को कर्ज माफी का कितना लाभ मिल,इसे किसान राजकुमार यादव के आत्महत्या की घटना से समझा जा सकता है। दो साल का धान बोनस अभी भी दूर की कौड़ी है। धान का एक एक दाना खरीदने का वायदा करने वाली कांग्रेस,किसानों के रकबा में कटौती करने में तुली हुई है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जनता की आंखों में धूल झोंकना,कांग्रेस को भारी पड़ेगा। 2023 में सत्ता से बाहर जाना तय है।
50 लाख का मुआवजा तत्काल दे सरकार
विष्णुदेव साय ने मृतक किसान रामकुमार यादव के परिवार को तत्काल 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा किसान को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे। परिवार अभी भी कर्जे में है। ऐसे में सरकार को तत्काल पीड़ित परिवार को राहत देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उत्तर प्रदेश में जा कर 50 लाख का मुआवजा बाट सकते हैं तो,छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बेटे के परिवार को भी यह मुआवजा मिलना चाहिए। अगर,सरकार मुआवजा नही देती है तो भाजपा सड़क में उतर कर,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।

bjp in jashpur jashpur jashpur news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

057184
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1559
Views Last 30 days : 6856
Total views : 73534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.