.
7 दिसंबर को शाम लगभग 6:30 बजे वाय-शेप ब्रिज, दुर्ग के समीप आशिष कुमार, निवासी सुपेला, वाहन क्रमांक CG 07 CZ 4373 को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। जिससे व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर बेहोशी की अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। घटना के समय पीछे से आ रही नगर सैनिक महिला निष्ठा साहू द्वारा तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए मौके पर गिरी हुई सोने की अंगूठी को सुरक्षित रूप से उठाकर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल यातायात पुलिस को िदया। ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्राप्त सोने की अंगूठी और दुर्घटना के दौरान सुरक्षित किया गया हेलमेट को यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर में पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को विधिवत बुलाकर दिया गया।
इसी क्रम में जनसामान्य की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 17 दिसंबर को ग्राम नागपुरा, जिला दुर्ग में शिवमहापुराण को देखते हुए रूट प्लान बनाई गई है। न हो।
<
