Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » OPD services at CHCs and PHCs were affected due to the strike. | हड़ताल से सीएचसी, पीएचसी में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं – Kondagaon News
Breaking News

OPD services at CHCs and PHCs were affected due to the strike. | हड़ताल से सीएचसी, पीएचसी में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं – Kondagaon News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलने वाली नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि के पिछले 12 माह से लंबित भुगतान को लेकर बस्तर संभाग की स्वास्थ्य सेवाएं सोमवार को पूरी तरह चरमरा गईं। कोंडागांव सहित बस्तर संभाग के सभी जिलों में जिला अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सब-हेल्थ सेंटर तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर जिले में एक जैसी स्थिति देखने को मिली। डॉक्टर, स्टाफ नर्स, आरएमए एवं एएनएम ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित राशि के तत्काल भुगतान की मांग की। ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज़ और ग्रामीण इलाकों से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से जनहित को ध्यान में रखते हुए संयम बरतते आ रहे थे। 12 माह तक बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे जनता के प्रति पूरी संवेदना रखते हैं, लेकिन अपने वैधानिक अधिकारों की अनदेखी अब स्वीकार्य नहीं है।

विस में स्वास्थ्य मंत्री भुगतान की घोषणा करें आंदोलनरत डॉक्टरों ने मांग की कि वर्तमान में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तत्काल भुगतान की घोषणा कर आदेश जारी किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पुनः सुचारू रूप से शुरू की जा सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तक जीवन-रक्षक सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं, लेकिन यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है, जिसमें आपातकालीन सेवाएं, एमएलसी एवं पोस्टमार्टम कार्यों को लेकर भी निर्णय लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्यकर्मियों ने दो टूक कहा कि उनका उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि अपने हक की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही सीआरएमसी की राशि का भुगतान होगा, वे तुरंत जनकल्याण के लिए अपनी सेवाएं पुनः शुरू कर देंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, उत्पादन ठप:भीषण आग से लाखों का नुकसान, जल्द शुरू होगा उत्पादन

May 1, 2026

सूरजपुर पुलिस ने शराब तस्कर पकड़ा:84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

May 1, 2026

कोरबा में 11 केवी तार से बंदर की मौत:बिजली आपूर्ति बाधित, गौ सेवकों ने किया अंतिम संस्कार

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069504
Views Today : 189
Views Last 7 days : 1109
Views Last 30 days : 4235
Total views : 90547
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.