![]()
नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर रोमांच दिखेगा। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसे देखने आने वाले दर्शकों के लिए पुलिस ने रूट निर्धारित क
.
अपील है कि रायपुर शहर से मैच देखने जाने वाले दर्शक दोपहर 12:15 बजे तक घर से निकल जाएं, क्योंकि तेलीबांधा से स्टेडियम की दूरी लगभग 22 किमी है। नवा रायपुर होकर जाने पर यह दूरी और बढ़ जाती है। मैच की वजह से हर सड़क पर दबाव ज्यादा रहेगा।
इसलिए स्टेडियम पहुंचने में लगभग पौन घंटा लग सकता है। अगर दर्शक के पास कार पास नहीं है, तो 800 मीटर पैदल चलना होगा। दूसरे शहरों से आने वाले दर्शक मैच से 1 घंटा पहले पहुंच जाएं। भीतर में 20-25 मिनट लगेंगे। सख्त जांच होगी।
इन पर बैन: बच्चों के खाने-पीने की सामग्री की अनुमति होगी। बाकी सामान प्रवेश द्वार पर जमा करा दिया जाएगा। शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, पानी की बोतल, डिब्बा, टिफिन, वाद्ययंत्र, छाता, ब्लेड, स्केट्स, बोर्ड, डंडा, बैट, झंडा, चाकू, कांच का कंटेनर, हैंड बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, हैंडीकैम, स्प्रे, पेन, पेंसिल, बॉल, लाउड हैलर, सीटी, हॉर्न, रेडियो और भड़काऊ या संदिग्ध वस्तुएं भीतर नहीं ले जा पाएंगे। शेष|पेज 9
कैमरे से नजर रखेंगे ट्रैफिक पर सड़क से स्टेडियम के भीतर तक 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए हर रूट पर दो-दो पेट्रोलिंग गाड़ियां तैनात रहेंगी। पुलिस अधिकारी कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे। कहीं भी जाम की स्थिति बनने पर तुरंत टीम भेजी जाएगी। मैच खत्म होने के बाद भोजन के लिए ढाबे और होटलों की ओर जाने वाले दर्शकों की गाडि़यां सड़कों पर खड़ी नहीं होने दी जाएंगी। ट्रैफिक को चारों ओर वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
भारी ट्रैफिक रहेगा… स्टेडियम की ओर जाने वाले इन मार्गों का ध्यान रखें
- सिटी से स्टेडियम जाने वाले तेलीबांधा थाना, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से होकर नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम जाएंगे। इस रुट से जाने वाले सत्य सांई अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे।
- महासमुंद-सरायपाली, रायगढ़ से आने वाले आरंग से नवागांव होकर सीधे स्टेडियम आएंगे। उनके लिए परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग रहेगी। इसके अलावा भी कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज से होकर हसौद मंदिर, नवागांव से होकर स्टेडियम जाएंगे। उनकी पार्किंग परसदा व कोसा पार्किंग होगी।
- बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज से होकर हसौद मंदिर, नवागांव से होकर स्टेडियम जाएंगे। उनकी पार्किंग परसदा व कोसा पार्किंग होगी।
- राजनांदगांव-दुर्ग से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड-1 होकर पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा, सेरीखेड़ी से होकर स्टेडियम पहुंचेंगे। पार्किंग सत्यसांई अस्पताल व सेंध तालाब के पास की गई।
- बस्तर, कांकेर, बालोद व धमतरी की ओर से आने वाले से अभनपुर, केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर आएंगे। उनके लिए सत्य सांई अस्पताल व सेंध तालाब में पार्किग है।
टीम इंडिया के लिए लकी है हमारा स्टेडियम टिकट की ब्लैक मार्केटिंग का नया तरीका, पूरी बिक्री ऑनलाइन
<
