Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने सम्हाला पद भार,कांग्रेसियों ने उत्साह से किया स्वागत, रामपुकार सिंह भी हुए आक्रामक……. पढ़िए पूरी खबर
Uncategorized

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने सम्हाला पद भार,कांग्रेसियों ने उत्साह से किया स्वागत, रामपुकार सिंह भी हुए आक्रामक……. पढ़िए पूरी खबर

By AdminDecember 10, 2025Updated:December 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20251209 235429
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज) : मंगलवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने पदभार सम्हाला। पदभार सम्हालने के लिए जशपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष मिंज का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने यूडी मिंज को कार्यभार सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूडी मिंज ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद दायित्व सौंपा है,उसे पूरा करना मेरा लक्ष्य रहेगा।

देखिये वीडियो –

उन्होनें कहा कि आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में समस्या से जूझ रही जनता की आवाज कांग्रेस को बनना होगा। इसके लिए कांग्रेस के गांव से लेकर शहर तक के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। निवर्तमान अध्यक्ष सागर यादव ने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता व पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया।

IMG 20251209 161757
जिला कांग्रेस कार्यालय मे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यूडी मिंज।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन –
जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह ने बताया कि जिले की जर्जर सड़क,शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दे शामिल है।

रामपुकार सिंह ने साधा निशाना –
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामपुकार सिंह ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिपा और गौठान जैसे जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। जिससे किसान, मवेशी पालकों के साथ महिलाए भी परेशान हैँ। उन्होंने कहा कि सत्ता वापस आने पर कांग्रेस इन सारी योजनाओ को फिर से शुरू करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

वन विभाग ने छापामार बड़ी मात्रा में जब्त किया इमारती लकड़ी,अवैध लकड़ी से भरा ट्रक भी चढ़ा हत्थे,पढ़िये पूरी खबर – द

August 27, 2025

विकास से टकरा कर विकास हुआ क्षतिग्रस्त,देखिए शहर में बिना किसी योजना के किया जा रहा अंधाधुंध निर्माण कार्य

June 4, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों का समूह कराएंगे पूजा*

May 16, 2025

Comments are closed.

विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

057202
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1577
Views Last 30 days : 6874
Total views : 73552
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.