Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Martyr Veer Narayan Singh Sacrifice Day in Sonakhan | सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस: सीएम ने 101 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, वंशजों को किया सम्मानित – baloda bazar News
Breaking News

Martyr Veer Narayan Singh Sacrifice Day in Sonakhan | सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस: सीएम ने 101 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, वंशजों को किया सम्मानित – baloda bazar News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
62c295a5 3933 4905 be4f a1facaf6b97d 1765369158134
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उनकी जन्मभूमि सोनाखान पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 101 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

.

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और अकाल के समय अनाज वितरित किया था। अंग्रेजों ने उन्हें 10 दिसंबर 1857 को फांसी दे दी थी।

3327df56 aa57 409c 8913 7154e6b6cf52 1765369158135
d706554a 14b6 4ee6 ad10 af1779d7bf77 1765369158134
9029960c 0823 4bee b00e fa648797b206 1765369158134

सीएम साय ने सोनाखान के लिए विकास कार्यों की घोषणा की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनाखान के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवा का शुभारंभ, 75 लाख रुपये की लागत से नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, सियान सदन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और मड़ई मेला स्थल पर शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपये शामिल हैं।

उन्होंने सोनाखान में इको-टूरिज्म विकास और सड़क निर्माण के लिए भी बजट में राशि शामिल कराने का ऐलान किया।

78092a43 01c2 41e2 8e25 e8f341e2f16a 1765369158135
7c68bfc3 5e8e 4adf 9db2 158fa8e6bb1c 1765369158135

पीएम आवास के लाभार्थियों को मिली घर की चाबियां

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी गईं। ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि आदिवासी समाज के 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

लोकार्पित किए गए प्रमुख कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ओड़ान, खरतोरा, सकरी (स), गोरधा और दतान (ख) गांवों में 1.61 करोड़ से 2.40 करोड़ रुपये लागत की नल जल आपूर्ति योजनाएं शामिल हैं।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में जल संसाधन विभाग द्वारा कसडोल ब्लॉक के अर्जुनी गांव में 5.84 करोड़ रुपये की लागत से जोंक शीर्ष जीर्णोद्धार एवं तटबंध निर्माण तथा बलौदाबाजार ब्लॉक में लवन शाखा नहर का जीर्णोद्धार शामिल है।

इस कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में अलग-अलग थानों में लूट के दो मामले दर्ज:बहन को परीक्षा दिलाने आए युवक को चाकू मारा, दूसरी घटना में गौरवपथ पर स्कूटी सवार से 4 हजार लूटे

May 25, 2026

बलौदाबाजार पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन:घटनास्थल पर ही होगी प्रारंभिक जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग

May 25, 2026

बिलासपुर में लालच देकर धर्मांतरण का आरोप:चिलचिलाती धूप में टीन शेड के नीचे चल रही थी प्रार्थना सभा; पास्टर समेत 3 पर FIR

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071902
Views Today : 103
Views Last 7 days : 1994
Views Last 30 days : 4953
Total views : 94525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.