Uncategorized

बेमेतरा में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 31 हजार 200 रुपए और 52 पत्ती ताश जब्त

बेमेतरा जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खम्हरिया पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 31 हजार 200 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परमार कबाड़ी दुकान के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर खम्हरिया थाना और साइबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश दी। यह कार्रवाई 23 सितंबर को वार्ड नंबर 13 स्थित परमार कबाड़ी दुकान के पास की गई।

पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए, लेकिन 5 जुआरियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में विनोद परमार (51), जीवन साहू (42), अजय कुमार तिवारी (39), जुनैद (28) और दिनेश यादव (28) शामिल हैं। ये सभी खम्हरिया इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 112 BNS और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button