Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Leader of Opposition Sandeep issued notice of indiscipline | नेता प्रतिपक्ष संदीप को अनुशासनहीनता का नोटिस: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करने का आरोप, 3 दिन में मांगा गया जवाब – Raipur News
Breaking News

Leader of Opposition Sandeep issued notice of indiscipline | नेता प्रतिपक्ष संदीप को अनुशासनहीनता का नोटिस: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करने का आरोप, 3 दिन में मांगा गया जवाब – Raipur News

By adminSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 25t183150877 1758805242
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू के खिलाफ अनुशासनहीनता का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी से ओर से जारी नोटिस में संदीप साहू को कहा गया है कि, न तो जिला कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और न ही जिला अध्य

.

नोटिस में संदीप साहू पर आरोप लगा है कि, मंडल गठन की बैठक के दौरान प्रभारी सुनील कुकरेजा की मौजूदगी में संदीप ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 3 दिन में जवाब मांगा है।

प्रभारी मंत्री जी श्रीनिवास ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।

प्रभारी मंत्री जी श्रीनिवास ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।

4 महिला पार्षदों ने भी नोटिस

वहीं, मंगलवार को रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को लेकर सभापति ने 5 पार्षदों को बुलाया था। PCC चीफ दीपक बैज ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने कहा था। अभिमत के दौरान 4 महिला पार्षदों ने संदीप साहू को अपना अभिमत दिया। जिससे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष की कन्ट्रोवर्सी खत्म नहीं हुई। जिला कांग्रेस की ओर चार महिला पार्षदों से भी जवाब मांगा गया है।

सभापति सूर्यकांत राठौर ने बताया कि कांग्रेस के चार पार्षदों ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष चुना है।

सभापति सूर्यकांत राठौर ने बताया कि कांग्रेस के चार पार्षदों ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष चुना है।

कैसे बन गए संदीप साहू रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष ?

सभापति सूर्यकांत राठौर ने बताया कि, 23 सितंबर को कांग्रेस के 5 पार्षदों ने बैठक की। इनमें जयश्री नायक, दीप मनीराम साहू, रोनिता प्रकाश जगत, संदीप साहू और रेणु जयंत साहू शामिल थे, जबकि 3 पार्षद अर्जुमन ढेबर, शेख मुशीर और आकाश तिवारी इस बैठक में नहीं थे।

सभापति सूर्यकांत ने बताया कि बैठक में पार्षदों से पूछा गया कि, कांग्रेस का संगठन आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए कह रहा है, तो पार्टी के पार्षद इससे इनकार क्यों कर रहे हैं। इस पर पांचों पार्षदों ने कहा कि, हम पार्टी छोड़कर जाने वाले शख्स को नेता प्रतिपक्ष नहीं मानते हैं।

इस दौरान पार्षदों ने सभापति से बताया कि कांग्रेस ने आकाश तिवारी को टिकट नहीं दिया था, तब उन्होंने पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। बागी नेता को हमारी सहमति नहीं है। हमने पहले भी संगठन को अपना इस्तीफा सौंपा था। पुराने फैसले पर हम अडिग हैं। हमने संदीप साहू को अपना अभिमत दिया है।

सचिन पायलट, दीपक बैज की मौजूदगी में आकाश तिवारी ने कांग्रेस में वापसी की थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चुना गया था।

सचिन पायलट, दीपक बैज की मौजूदगी में आकाश तिवारी ने कांग्रेस में वापसी की थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चुना गया था।

पहले संदीप को चुना गया, फिर आकाश के लिए पत्र आया

सभापति सूर्यकांत ने कहा कि विवाद की जड़ खुद कांग्रेस पार्टी है। शुरुआत में कांग्रेस ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना और जिला अध्यक्ष का पत्र आने पर इसे स्वीकार किया गया, लेकिन 3 महीने बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पत्र आया कि संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।

सभापति ने बताया कि जिस दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का पत्र उन्हें मिला, उसी दिन कांग्रेस के 5 पार्षदों ने इस्तीफा सौंपा। इसके बाद, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष का दूसरा पत्र आया, जिसमें बताया गया कि पांचों पार्षदों ने इस्तीफा वापस ले लिया है। आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी जाए।

बीजेपी स्तरहीन राजनीति कर रही- कांग्रेस

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किस निगम अधिनियम के तहत सभापति ने यह जांच कराई, जबकि कांग्रेस ने पहले ही अपने लेटर हेड पर लिखकर दे दिया है कि आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। सभापति के पास कोई अधिकार नहीं है, लेकिन भाजपा स्तरहीन की राजनीति कर रही है।

मेयर बोली- कांग्रेस अपने सभी पार्षदों को नेता प्रतिपक्ष बना दे

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष विवाद पर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अगर कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करती है तो ठीक है, अगर नहीं करती है तो भी ठीक है। यह न तो हमारा मामला है और न ही हमारी पार्टी का। नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के आठ पार्षद हैं, उन्हें सभी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर देना चाहिए, हमें कोई समस्या नहीं है। यह हमारा मामला नहीं है। कांग्रेस को मिलकर इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए।

पार्षद संदीप के साथ 4 पार्षद पतियों की पुरी यात्रा ने बढ़ाया था सस्पेंस

नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस पार्षदों की सियासी यात्रा नगर निगम के राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय रहा। पूर्व में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षद संदीप और 4 महिला पार्षदों के पति जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ एकजुटता की चर्चा तेज हो गई थी।

image 14 1758706607



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नो एंट्री नियम बेअसर:एक घंटे में गुजरे 18 हाईवा, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

May 25, 2026

सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की बैठक:मंत्रालय में शाम 6 बजे जुटेंगे मंत्री, विकास-जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों के संकेत

May 25, 2026

सिम्प्लेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर संगीता शाह को हाईकोर्ट से राहत:जमीन सौदे के केस में कार्रवाई पर लगाई रोक, अग्रिम जमानत भी मिली, जिला कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071907
Views Today : 111
Views Last 7 days : 2002
Views Last 30 days : 4961
Total views : 94533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.