Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Goat theft accused arrested after five years | 5 साल बाद पकड़ाया बकरी लूट का आरोपी: दुर्ग में बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बनाया था निशाना, छिंदवाड़ा में चला रहा था ऑटो – durg-bhilai News
Breaking News

Goat theft accused arrested after five years | 5 साल बाद पकड़ाया बकरी लूट का आरोपी: दुर्ग में बकरी चरा रहे बुजुर्ग को बनाया था निशाना, छिंदवाड़ा में चला रहा था ऑटो – durg-bhilai News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 10 at 21047 pm 1765396406
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 10 at 21047 pm 1765396406

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 2020 में हुई लूट की एक पुरानी घटना का मुख्य आरोपी आखिरकार 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी अरमान खान (27), जो अपना नाम और पहचान बदलकर छिंदवाड़ा में रह रहा था।

.

वहीं ऑटो चलाकर दिन गुजार रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने छिंदवाड़ा जाकर बकरी लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, 24 सितंबर 2020 को महमरा कॉलेज के पास बुजुर्ग अपनी बकरियां चरा रहा था। तभी ऑटो सवार चार लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और उसकी दो बकरियां लूटकर ऑटो में डालकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सलीम खान उर्फ सोनू, आसिफ अली और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था।

उनसे लूटी गई दोनों बकरियां भी बरामद कर ली गई थीं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

ऑटो चलाने वाले था चौथा आरोपी, भाग कर छिंदवाड़ा में बसा

इस लूट की वारदात का चौथा आरोपी अरमान खान, जो ऑटो चलाकर वारदात स्थल से फरार हुआ था। लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। उसकी गिरफ्तारी न होने पर प्रकरण में धारा 173(8) के तहत चालान पेश किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बाद में पता चला की आरोपी बैल बाजार, छिंदवाड़ा में निवास कर रहा है। वहीं पर ऑटो चलाकर बस गया है।

छिंदवाड़ा के बस स्टैंड पर पुलिस ने खोजा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव थाना प्रभारी और अंजोरा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। आरोपी के छिंदवाड़ा में छिपे होने और वहां ऑटो चलाने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल छिंदवाड़ा रवाना हुई। बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर गुप्त रूप से पताशाजी की गई।

पुलिस को जैसे ही आरोपी के ठिकाने का पता चला, उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और यह भी बताया कि वारदात में इस्तेमा ऑटो फिलहाल थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक एक्सीडेंट केस में जब्त है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 164
Views Last 7 days : 775
Views Last 30 days : 3494
Total views : 91466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.