बिलासपुर नगर निगम ने मंगलवार को शहर में दो जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। एक जगह रोड गार्डन की जमीन पर बन रहे गार्ड रूम को ध्वस्त किया गया। जबकि दूसरी जगह अनुमति के विपरीत किए गए निर्माण को हटाया गया।
.
नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी ने बताया कि नर्मदा नगर में प्रार्थना चौधरी की ओर से बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। पड़ोसी अमित शुक्ला की शिकायत पर प्रार्थना चौधरी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद, उन्होंने उस स्थान पर निर्माण के लिए ढलाई शुरू करने का प्रयास किया था, जिसे नक्शे में खुला छोड़ा गया था। इस निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया।

अवैध रूप से किया जा रहा था गार्ड रूम का निर्माण
उन्होंने कहा कि दूसरी कार्रवाई ग्रीन पार्क कॉलोनी में की गई, जहां रोड गार्डन की जमीन पर अवैध रूप से गार्ड रूम का निर्माण किया जा रहा था। इस अतिक्रमण को भी हटा दिया गया। यह अतिक्रमण रैनी एस गिर और मधुलिका लाल की ओर से किया गया था।
बिल्डिंग ऑफिसर की बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के हजारों मामले लंबित हैं। पिछले दो महीनों में भवन अनुज्ञा शाखा और जोन कार्यालयों ने अवैध निर्माण के संबंध में 300 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

अवैध निर्माण नियमितीकरण के लिए ‘राजीनामा सुनवाई’ शिविर
इसके अलावा नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए पिछले गुरुवार से एक शिविर का आयोजन किया है। जिसे ‘राजीनामा सुनवाई’ नाम दिया गया है। पहले गुरुवार की सुनवाई में 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 22 प्रकरण राजीनामा के योग्य पाए गए।

<
