Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy over felling of trees in Peddakodepal | पेद्दाकोड़ेपाल में पेड़ों की कटाई पर विवाद: ग्रामीण बोले- महुआ और तेंदू के पेड़ काट रहे; डीएफओ ने कहा- सूखे पेड़ों की हो रही कटाई – Bijapur News
Breaking News

Controversy over felling of trees in Peddakodepal | पेद्दाकोड़ेपाल में पेड़ों की कटाई पर विवाद: ग्रामीण बोले- महुआ और तेंदू के पेड़ काट रहे; डीएफओ ने कहा- सूखे पेड़ों की हो रही कटाई – Bijapur News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
97F739AA CC54 4135 B78F B5057DD68F59 1765421115772
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



97F739AA CC54 4135 B78F B5057DD68F59 1765421115772

बीजापुर के नैमेड़ के पास पेद्दाकोड़ेपाल के घने जंगलों में वन विभाग की ओर से की जा रही पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ‘कूप कटाई’ के नाम पर सैकड़ों हरे-भरे पेड़ काट दिए गए हैं।

.

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने वनकर्मियों से सवाल किया तो उन्हें ‘कूप कटाई’ की बात कही गई। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर उन्हें महुआ, तेंदू, चार सहित कई फलदार और लघु वनोपज देने वाले पेड़ कटे हुए मिले। ग्रामीणों का कहना है कि ये पेड़ उनकी रोजमर्रा की आजीविका का आधार हैं।

कटाई स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों का विरोध

ग्रामीणों ने कटाई स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पेड़ों की सुरक्षा की मांग की। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हुए। विवाद बढ़ता देख डीएफओ रामकृष्ण, एसडीओ वन और उनकी टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया ‘कूप कटाई’ के तहत हो रही है।

सूखे और खराब पेड़ों की ही हो रही कटाई

इसमें केवल सूखे, गिरे हुए और खराब पेड़ों को ही काटा जा रहा है। डीएफओ रामकृष्ण ने ग्रामीणों को समझाया कि यह जंगल के प्राकृतिक नवीनीकरण की प्रक्रिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरे पेड़ नहीं काटे जा रहे हैं। कटे हुए लट्ठों को डिपो में ले जाकर नीलाम किया जाएगा और नीलामी की राशि का 20% ग्राम विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जताई जंगल खत्म होने की आशंका

बता दें कि नक्सली गतिविधियों के कारण पिछले 20 वर्षों से इन जंगलों में ‘कूप कटाई’ बंद थी। सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद विभाग ने इसे फिर से शुरू किया है, जिससे यह विवाद खड़ा हो गया है। एक ग्रामीण ने आशंका व्यक्त की कि यदि ये पेड़ खत्म हो गए, तो जंगल पर निर्भर आदिवासी कहां जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 169
Views Last 7 days : 780
Views Last 30 days : 3499
Total views : 91471
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.