Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले को पहली बार मिला 61 करोड़ का सीएसआर फंड,स्कूल भवन,तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और स्वास्थ्य सेवा का होगा विस्तार,जिले के ऐतेहासिक विकास का वायदा पूरा करने में जुटे बगिया के लाल
Top news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले को पहली बार मिला 61 करोड़ का सीएसआर फंड,स्कूल भवन,तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र और स्वास्थ्य सेवा का होगा विस्तार,जिले के ऐतेहासिक विकास का वायदा पूरा करने में जुटे बगिया के लाल

By AdminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
cmjsp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर:जशपुर जिले को पहली बार सीएसआर फंड से 61 करोड़ की राशि विकास कार्यो के लिए आबंटित की गई है। इस राशि से जिले में स्वास्थ्य सुविधा,शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचा विकसीत करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को विकास कार्यो के लिए यह अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराई गई है। बीते दो साल में जिले ने विकास की नई उंचाई को छुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिले में सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली और पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास के लिए बजट में आशातीत वृद्वि हुई है। शहर से लेकर गांव तक इसका असर दिखने लगा है।
35 करोड़ से बन रहा है आधुनिक अस्पताल –
जिला मुख्यालय जशपुर में 35 करोड़ से सौ बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय को संचालित करने की जिम्मेदारी वनवासी कल्याण आश्रम को दी गई है। 17 करोड़ से तैयार होने वाला इस अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य रायगढ़ रोड में कल्याण आश्रम अस्पताल के प्रांगण में तेजी से चल रहा है।

6octjsp1
जिला मुख्यालय जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय।

अगले साल 2026 तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 करोड़ की राशि इस आधुनिक अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों और भौतिक संसाधन जुटाने के लिए किया जाएगा। इस अस्पाताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन,एमआरआई,आईसीयू,आईसीसीयू,डायलिसिस,आपातकालिन चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अस्पताल के लिए चिकित्सा,नर्सिंग और प्रशासनिक स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। अस्पताल के चालू हो जाने से जिलेवासियों को उपचार के लिए अंबिकापुर,रांची,झारसुगड़ा,रायपुर जैसे दूरस्थ शहर की दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी।
20 करोड़ से तैयार होगा तीरंदाजी केंद्र –
सीएसआर फंड से जिले में तीरंदाजी केंद्र के निर्माण के लिए 20.53 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। एनटीपीसी के सीएसआर फंड से इस तीरंदाजी केंद्र के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने सन्ना में जमीन तय कर ली है। इस आवासिय तीरंदाजी केंद्र में खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधनों के साथ अंर्तराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 06 at 1.39.45 PM
तीरंदाजी केंद्र से जिले के खिलाड़ियों के प्रतिभा को मिलेगा लाभ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लक्ष्य दिवंगत कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने का मूर्त रूप देते हुए पहाड़ी कोरवाओं के धर्नुविद्या को निखार कर राष्ट्रीय ओैर अंर्तराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करना है। वर्तमान में खनिज न्यास निधि के सहयोग से एकलव्य अकादमी का संचालन किया जा रहा है। इस अकादमी में तीरंदाजी के साथ ताईक्वांडो और तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सन्ना में तीरंदाजी केंद्र के शुरू हो जाने से जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधनों से लैस बड़ी सुविधा मिल सकेगी। जिससे खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की चमक बिखेरने का अवसर मिल सकेगा।
आठ स्कूल भवन का होगा निर्माण –
सीएसपीटीसीएल के सीएसआर फंड से जिले में 8 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 6 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें फरसाबहार ब्लाक में पंडरीपानी,गारीघाट,कंदईबहार,कांसाबेल ब्लाक में बांसबहार,कुनकुरी ब्लाक में गिनाबहार,लोधमा,बगीचा ब्लाक में टटकेला और दुलदुला में नया स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इन स्कूल भवनों के निर्माण से जिले के छात्रों को बेहतर सुविधा के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी।

WhatsApp Image 2025 10 06 at 1.48.25 PM
स्कूल भवन के निर्माण से जिले के युवाओं को मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधा। फाइल।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Admin

Related Posts

saisai

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

October 24, 2025
raftar

रफ्तार के कहर से बुझ गया एक परिवार की उम्मीदों का चिराग,मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई एक्सयूवी,धनतेरस के दिन परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

October 18, 2025
mual account

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

October 17, 2025

Comments are closed.

R. O. No. 13229/ 12
Advertisement Carousel
https://theblazeenews.com/ (R.O. No. 13229/12)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

043240
Views Today : 8
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 1280
Total views : 58434
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • Home
© 2025 Developed by The Blaze Enews.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.