Raigarh Bike Theft Gang Arrested

रायगढ़ समेत दूसरे जिले से बाइक की चोरी की गई, 5 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए 5 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। जो बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से चोरी की 9 लाख की 21 बाइक भी बरामद की है। वहीं दो
.
11 जुलाई को कमला नेहरू गार्डन के सामने से होरी स्पलेंडर बाइक की चोरी हुई थी। मामले में पुलिस जांच कर रही थी।
जहां विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मेडिकल कॉलेज रोड पर चोरी की मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनिल मिश्रा 38 साल निवासी मिट्ठूमुड़ा व अमृत बहादुर 37 साल निवासी रैरूमा बताया।
मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने अपने साथियों बोलो निषाद 38 साल निवासी बड़े मानिकपुर, चंद्रकुमार तिवारी 37 साल निवासी राधापुर सक्ती और चंदन राय 24 साल निवासी आईटीआई कॉलोनी के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया।

मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करते हुए
दूसरे जिले से की गई चोरी जिसके बाद पुलिस ने उनके बताए अनुसार नेहरू गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने सभी संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि रायगढ़, कोरबा, सक्ती जिले के डभरा, मालखरौदा क्षेत्र, ओड़िशा के बरगढ़ व अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
21 बाइक बरामद किया गया आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखा गया है।
ऐसे में आरोपी अनिल मिश्रा के कब्जे से 10, अमृत बहादुर से 2, बोलो निषाद से 5 और चंद्रकुमार तिवारी से 4 मोटरसाइकिलें कुल 21 चोरी की बाइक बरामद की गईं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख है।
आरोपियों ने बताया कि चोरी का पैटर्न पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी का अपना तरीका भी बताया। वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर विशेष रूप से कमला नेहरू पार्क जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाते थे।
इसके अलावा शहर के कोतवाली क्षेत्र से दो व छाल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया है। गिरोह मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर व एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था और लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर उन्हें अन्य जिलों एवं राज्यों में बेच देते थे।
आरेापियों को गिरफ्तार जेल भेजा गया जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
इसलिए प्रकरण में धारा 112(2) एवं 3(5) BNS के तहत संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गईं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो वर्तमान में फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मिश्रा व चंदन राय का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। चंदन राय वर्ष 2015 से वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अनिल मिश्रा के विरुद्ध भी पूर्व में बाइक चोरी के कई अपराध दर्ज हैं।
पुलिस अभियान चला रही है SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि वाहन चोरी जैसे संगठित अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
5 शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 9 लाख की 21 बाइक बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




