Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप की उत्तर प्रदेश तस्करी की कोशिश को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया विफल,इतनी मात्रा में जब्त की गई गांजा,पकड़े गए दो तस्कर………इस कारण नहीं रूक पा रही गांजा की तस्करी,पढ़िए पूरी खबर।
अपराध

ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप की उत्तर प्रदेश तस्करी की कोशिश को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया विफल,इतनी मात्रा में जब्त की गई गांजा,पकड़े गए दो तस्कर………इस कारण नहीं रूक पा रही गांजा की तस्करी,पढ़िए पूरी खबर।

By AdminJuly 10, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220710 WA0016
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

फरसाबहार,रोहित यादव। पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश और दिल्ली तस्करी करने की कोशिश को जशपुर पुलिस ने विफल कर दिया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की अंर्तराज्यी सीमा पर तपकरा पुलिस ने 39 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक सफेद रंग की कार छत्तीसगढ़ की ओर रवाना हुई। सूचना पर तपकरा पुलिस की टीम नामनी बेरियर पर वाहनों की जांच पड़ताल में जुट गई। इसी दौरान ओडिशा के बनडेगा की ओर से आ रहे एक सफेद रंग की कार को पुलिस के जवानों ने तलाशी के लिए रोका। कार की तलाशी लिए जाने पर कार की डिक्की में रखा हुआ गांजा का पैकेट जब्त किया गया। तपकरा पुलिस के अनुसार 35 किलो गांजा की अंर्तराज्यी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रूपए होगी। मामले में कार्रवाई करते तपकरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज करते हुए,कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के हरदुवागंज थाना क्षेत्र के ग्राम किगड़ी निवासी अजय कुमार 27 वर्ष और दिल्ली के साउथ दिल्ली जिला के फतेहापुर बेरी थाना क्षेत्र के माड़ीगांव निवासी ध्यान सिंह 32 वर्ष के रूप में की गई है। इन दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा से गांजा की तस्करी पर काबू पाना,जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। बीते साल 2021 में दशहरा के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा में गांजा से भरी हुई बेकाबू चार पहिया वाहन के घुस जाने की घटना के बाद,गांजा तस्करी की इस समस्या ने राष्ट्रीय मिडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस भीषण हादसे में पत्थलगांव के एक नवयुवक की मौत हुई थी और दर्जन भर श्रद्वालु घायल हुए थे। घटना के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ विशेष अभियन चलाया गया था। अंर्तराज्यी सीमा पर पहरा बैठाया गया था। ओडिशा में बैठे नशा के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठकें भी हुई। लेकिन नतीजा अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं आ पाया है। ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप निकल कर देश भर में पहुंच रही है।

crime in jashpur ganja ganja suggling jashpur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060951
Views Today : 25
Views Last 7 days : 1111
Views Last 30 days : 7788
Total views : 78727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.