टॉप न्यूज़

Raigarh CGPSC Aspirant News Kumar Pradhan Meets SSP


CGPSC एसआई परीक्षा के अभ्यार्थी ने बताया कि पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रहने वाला CGPSC एसआई परीक्षा का अभ्यार्थी अपने नाम को लेकर प्रदेश भर में चर्चा में है। रिजल्ट आने के बाद जब न्यूज नाम आया तो इसे लेकर कई तरह की बाते होने लगी, लेकिन न्यूज कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका नाम न्यूज कुमार प

.

जिले के भाठनपाली गांव का रहने वाला न्यूज कुमार प्रधान शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की और अपने बारे में बताया।

यहीं उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि उसका पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है। वह पिछले दो साल से गर्वनमेंट लाइब्रेरी में पढ़कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

इस बार प्री क्लियर हुआ है। उन्होंने बताया कि नाम को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है और पूरा नाम न्युज कुमार प्रधान है। 10 वीं, 12वी और आधारकार्ड में सिर्फ न्यूज नाम अंकित है।

जिसके कारण कन्फ्यूजन हुआ। उन्होंने बताया कि वे सीजी व्यापम और सीजी पीएसएसी दोनों परीक्षा देते हैं। इससे पहले सीजी व्यापम की एक परीक्षा में अच्छा रैंक आया था और उसमें भी न्यूज नाम काफी चर्चा में आया था।

न्यूज कुमार ने बताया कि अंकसूची में सिर्फ न्यूज नाम अंकित है

न्यूज कुमार ने बताया कि अंकसूची में सिर्फ न्यूज नाम अंकित है

नहीं जानते थे कि नाम चेंज हो सकता है उन्होंने बताया कि जब वे गांव में स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे, तब सब नाम जानते थे और कोई दिक्कत नहीं होती थी। जब उच्च शिक्षा शुरू की और बीएससी की तो उन्हें लगा कि नाम अटपटा तो है। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें नहीं मालूम था कि नाम चेंज भी होता है। उसके बाद से वही नाम चलते रहा।

न्यूज नाम फेक नहीं है उनका कहना है कि CGPSC एसआई का रिजल्ट आने के बाद इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया में उन्होंने देखा कि उनका नाम को उछाला जा रहा है कि यह फेक है तो वे अब स्पष्ट कर रहे हैं कि उन्हीं का नाम न्यूज कुमार प्रधान है और फार्म भरते समय सिर्फ न्यूज नाम अंकित किया था।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button