Raigarh School Girl Reel Video Controversy

युवक ने अश्लील भरे गाने में वीडियो बनाकर उसे सोषल मीडिया में अपलोड कर दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के सामने व स्कूल से आने-जाने वाले रोड पर छात्राओं के सामने वीडियो बनाया। नचाते-गाते वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसका VIDEO भी अब सामने आया है। मामले की जानकारी जब पुलिस को लग
.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने एक युवक रील के लिए वीडियो बनाया।
जिसमें वह शीला की जवानी गाने पर नाचते-गाते नजर आ रहा है और अब इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो बनाने के बाद युवक ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इसकी जानकारी धरमजयगढ़ SDOP सिद्धांत तिवारी को लगी, तो उन्होंने उस इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक की पहचान कर उसे थाना लाने निर्देशित किया।
जिसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक जयदेव मंडल 25 साल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की।

स्कूली छात्राओं के सामने रोड पर युवक ने नाचते-गाते वीडियो बनाया
समझाईश पर युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से उस वीडियो को बनाना स्वीकार किया। ऐसे में SDOP सिद्दांत तिवारी ने युवक को समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना उचित नहीं है।
पुलिस की समझाइश पर युवक ने अपनी इस हरकत पर हाथ जोड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही।

पुलिस की समझाईश के बाद युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी
पुलिस सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर रख रही नजर SDOP सिद्धांत तिवारी ने युवक को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचना चाहिए।
वहीं रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अशोभनीय अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




