टॉप न्यूज़

आयोजन:भंडारीपारा पूर्व माध्यमिक शाला में मनाया प्रवेशोत्सव



कांकेर| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंडारीपारा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक हेमेंद्र साहसी ने उपस्थित पालकों से बच्चों की प्रगति और दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने माता-पिता से निवेदन किया कि वे घर पर भी बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक पटेल ने बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र खूब मन लगाकर पढ़ें। आगे बढ़ें। अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी पालकों और शिक्षकों के सामने अपने विचार रखे। प्राथमिक शाला की प्रधानाध्यापिका अंजलि गुना ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में न्यौता भोजन का आयोजन किया। इसमें सभी ने भोजन ग्रहण किया। समारोह में संजय कुमार बघेल, लखन लाल पटेल, अशोक यादव, पवन निर्मलकर, संजय पटेल, कौशल यादव, अनीता नेताम, सरिता यादव, नंदिनी भंडारी, प्रतिभा ध्रुव, उमेश्वरी मानिकपुरी, सरिता धनकर, अनूप यादव, रीना नाग, सुनीता यादव, चांदनी पटेल, मिथिला पटेल, सुरेखा यादव, शिवनंदनी यादव, लोकेश्वरी पटेल, प्रियंका सलाम, रंगीला देवी आदि उपस्थित थे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button