Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पटाखों के बारूद से बम बना कर उड़ा दिया ईट भट्टे का चिमनी,फिर मालिक को मोबाइल पर मैसेज भेज कर दे दी ऐसी धमकी,अब पुलिस इस तरह से कर रही जांच,पढ़िए,दीपावली के दिन हुई एक सनसनीखेज आपराधिक घटनाक्रम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
अपराध

पटाखों के बारूद से बम बना कर उड़ा दिया ईट भट्टे का चिमनी,फिर मालिक को मोबाइल पर मैसेज भेज कर दे दी ऐसी धमकी,अब पुलिस इस तरह से कर रही जांच,पढ़िए,दीपावली के दिन हुई एक सनसनीखेज आपराधिक घटनाक्रम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

By AdminOctober 27, 2022Updated:October 27, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20221027 120524
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। दीपावली के पटाखो से बारूद निकाल कर,उससे आरोपित ने सुतली बम तैयार किया और फिर उसे ईट भट्टा के चिमनी में लगा कर,उसे उड़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने संचालक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसके घर और यात्री बस में भी बम लगाने की धमकी दी। यह सनसनीखेज घटना जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम शबदमंुडा प्रधानटोली गांव की है। पुलिस से की गई शिकायत में इस भट्टा के संचालक बसंत वर्मा ने बताया है कि दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक टैक्सट मैसेज आया। इसमें इस अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया था कि 22 और 23 अक्टूबर के बीच,उसने ही ब्लास्ट करके ईट भट्टा के चिमनी को क्षतिग्रस्त किया है। इस मैसेज में आरोपित ने प्रार्थी के द्वारा संचालित यात्री बस और घर में भी बम लगाने का दावा किया था। रिपोर्ट पर कांसाबेल पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 427,435 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोकड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि पटाखों के बारूद से सुतली बम तैयार कर,घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होनें बताया कि एसपी डी रविशंकर के निर्देशानुसार मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नम्बर को साइबर सेल के सहयोग से ट्रेस किया जा रहा है। चौकी प्रभारी आभास मिंज ने बताया कि घटना को अंजाम देने और उसके बाद प्राथी बसंत वर्मा को किसी प्रकार के लेव्ही की मांग नहीं की गई है। बहरहाल,इस घटना से दोकड़ा चौकी क्षेत्र में भय का महौल बन गया है। बीते कुछ महिनों से जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं से जशपुर दहलता रहा है। दोकड़ा में हुई इस घटना से पहले जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बीच सड़क में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हमला कर,हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुनकुरी पुलिस ने मृतिका के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी प्रकार शहर से लगे हुए ग्राम देवीडंड़गांव में जादू टोना के संदेह और जमीन विवाद में पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दोकड़ा चौकी क्षेत्र में जमीन विवाद पर किराए के हत्यारों से महिला की हत्या कराने की घटना सामने आई थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
‘घटना की सूचना पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
आभास मिंज,चौकी प्रभारी,दोकड़ा।

crime crime in chattisgarh crime in jashpur जशपुर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

065720
Views Today : 145
Views Last 7 days : 916
Views Last 30 days : 2260
Total views : 86525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.