Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Black spots on diarrhea-infection drug ‘Oflaxacin Ornidazole’, use banned in the state | दस्त-संक्रमण की दवा ‘ओफ्लैक्सासीन ओर्निडजोल’ में काले धब्बे, राज्य में उपयोग पर रोक – Raipur News
Breaking News

Black spots on diarrhea-infection drug ‘Oflaxacin Ornidazole’, use banned in the state | दस्त-संक्रमण की दवा ‘ओफ्लैक्सासीन ओर्निडजोल’ में काले धब्बे, राज्य में उपयोग पर रोक – Raipur News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन ने सरकारी अस्पतालों में सप्लाई ओफ्लैक्सासीन ओर्निडजोल टेबलेट के उपयोग पर रोक लगा दी है। राज्यभर के सरकारी अस्पतालों और छोटे हेल्थ सेंटरों में इस टेबलेट का जितना भी स्टॉक है उसे स्टोर में क्वारेंटाइन रखने का निर्दे

.

उल्टी-दस्त और पेट के संक्रमण सहित सूजन को कम करने में उपयोग होने वाली इस दवा की कवर्धा में राज्य औषधि भंडार में जांच की गई थी। जांच के दौरान उसमें काले धब्बे मिले। उसकी सूचना दवा कार्पोरेशन को दी गई। कार्पोरेशन ने हर जिले में दवा के स्टॉक के जांच के आदेश दिए हैं।

सर्जिकल ब्लेड में जंग, ग्लब्स फटे मिले, 3 माह में ऐसी 15 दवाओं व इंस्टूमेंट पर रोक

राज्य के सरकारी अस्पतालों में पिछले 3 माह के दौरान ही सर्जिकल ब्लेड और ग्लब्स से लेकर स्लाइन तक में गड़बड़ी निकली है। किसी सरकारी अस्पताल में सर्जिकल ब्लेड जंग लगा निकला था तो किसी में ग्लब्स ऐसे पहुंचे थे कि पहनने के दौरान ही फट जा रहे थे। काले धब्बे वाली तो टेबलेट के तो कई पत्ते निकल गए हैं।

अलग-अलग अस्पतालों से शिकायतें मिलने के बाद सभी के उपयोग पर रोक लगाने के साथ उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन सीजीएमएससी ने दवा व उपकरणों की खरीदी के बाद उनकी लैब में जांच करवायी थी। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही अस्पतालों में सप्लाई की गई।

अब रोक लगाने के बाद भी उस बैच की सभी दवाओं व उपकरणों के सैंपल दोबारा दो-दो लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों लैब से ओके यानी उपयोग के लिए सेफ की रिपोर्ट आने के बाद ही उपयोग की अनुमति दी जाएगी। हालांकि सीजीएमएससी ने अस्पतालों में सप्लाई करने के पहले भी लैब में जांच करवायी थी, उस समय उपयोग के योग्य की रिपोर्ट आने के बाद ही हेल्थ सेंटरों में भेजा गया था।

इससे लैब की जांच पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर पड़ताल के दौरान पता चला है कि अभी तक जितनी भी दवाओं या उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाई गई है, उन सभी के बारे में केवल एक ही अस्पताल या सेंटर से शिकायत मिली थी।

पहले मिली ऐसी गड़बड़ी {खांसी की सिरप मप्र में बच्चों की मौत {सर्जिकल ब्लेड जंग लगे निकले {सर्जिकल ग्लब्स पहनने के दौरान फटे {अल्बेंडाजोल टेबलेट खराब {कंपाउंड सोडियम लेक्टेड से कंपकंपी {फिनाइयल सोडियम बेअसर {प्रेडनी स्लोन बेअसर {एसेक्लोफिनेक पैरासिटामॉल पर काले धब्बे {पैरासिटामॉल पर काले धब्बे।

कई कारण हो सकते हैं ^लैब में टेस्टिंग के बाद सप्लाई की गई दवाओं व उपकरणों में शिकायत आने के कई कारण हो सकते हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी तक किसी भी दवा या उपकरण के बारे में केवल एक ही सेंटर से शिकायत मिली है। ये भी जांच का विषय है। रितेश अग्रवाल, एमडी सीजीएमएससी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 168
Views Last 7 days : 779
Views Last 30 days : 3498
Total views : 91470
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.