टॉप न्यूज़

तालाकुर्रा धान खरीदी घोटाला, केंद्र प्रभारी समेत 3 पर FIR:कांग्रेस के प्रदर्शन के अगले दिन प्रशासन ने की कार्रवाई, 3692.68 क्विंटल धान कम मिला




कांकेर जिले के तालाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में सामने आए करोड़ों रुपये के धान घोटाले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की पुलिस जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त टीम ने तालाकुर्रा उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। जांच में 3692.68 क्विंटल धान कम पाया गया। तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच रिपोर्ट के आधार पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरकाटोला के प्रबंधक ने खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन इस मामले को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मरकाटोला में चक्काजाम और प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने करीब 1.14 करोड़ रुपये के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शुरू की जांच एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस घोटाले में और कौन-कौन जिम्मेदार हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button