छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ड्राइवर और आकस्मिकता निधि कर्मचारियों के पद बढ़े, 30 सितंबर 2026 तक आवेदन

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। हाईकोर्ट प्रशासन ने स्टाफ कार ड्राइवर और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तारीख भी तय है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्री विभाग ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक पहले ड्राइवर 17 और आकस्मिकता निधि कर्मचारी के 34 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए आवेदन पत्र भी जमा कराए गए। अब पद बढ़ने से युवाओं को मिलेगा मौका।

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी संशोधित नोटिस के अनुसार प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में भर्ती की प्रक्रिया पहले जारी किए गए विज्ञापन में निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही होगी।

इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को मूल विज्ञापन में दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान में रखना चाहिए।

हाईकोर्ट में आकस्मिकता निधि के तहत सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर जैसे पद शामिल हैं। भर्ती के बाद इन कर्मचारियों को आकस्मिकता निधि से वेतन प्रदान किए जाएंगे। इनकी भर्ती भी अस्थाई तौर पर होगी।

जारी आदेश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका पहले किया गया आवेदन ही मान्य रहेगा। इस संशोधन के बाद केवल नए आवेदन जमा करने और वंचित उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

भर्ती में महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। आरक्षण और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देखी जा सकती है।

अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित संशोधित नोटिस, मूल विज्ञापन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button