MIC सदस्य की टिप्पणी पर भड़के निगम इंजीनियर:बंधु मौर्य ने कहा था मक्कार, अमर्यादित टिप्पणी पर आयुक्त और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

![]()
बिलासपुर में नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) बैठक में निगम इंजीनियरों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है। सार्वजनिक रूप से मक्कार कहने से नाराज अभियंताओं ने एमआईसी मेंबर बंधु मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने निगम आयुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित MIC सदस्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक मंच पर की गई टिप्पणी से पूरे अभियंता वर्ग की गरिमा और मनोबल को ठेस पहुंची है। अभियंताओं ने ज्ञापन में बताया कि 24 जुलाई को आयोजित MIC बैठक के दौरान एक सदस्य ने नगर निगम के सभी इंजीनियरों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हुई, बल्कि पूरे तकनीकी अमले का सम्मान भी आहत हुआ। केवल निर्माण कार्य की निगरानी नहीं करते इंजीनियर अभियंताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी कर्मचारियों का मनोबल गिराने वाली है। अभियंताओं ने अपने दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कार्य केवल निर्माण कार्यों की निगरानी तक सीमित नहीं है। वे सर्वेक्षण, प्राक्कलन तैयार करना, निविदा प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, सड़क और नाली निर्माण, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, आपदा राहत कार्यों सहित जनहित से जुड़े कई तकनीकी और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं। अभियंता संघ ने MIC मेंबर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग अभियंता संघ ने मांग की है कि, सार्वजनिक मंच पर अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल भी बना रहेगा।
Source link




