Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………
Top news

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

By AdminJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
yamraj 2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगरः जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाले जनहानि को कम करने के लिए सख्ती,सुधार और सीख अभियान का वर्ष 2025 में अच्छा परिणाम सामने आया है। इस 12 महिने के दौरान जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि में मामूली गिरावट दर्ज किया गया है। अब इस आंकड़ों को और नीचे लाने के लिए पुलिस व सामान्य प्रशासन मिल कर इस साल 2026 में भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रखेगें। शहर के एसडीओपी कार्यालय में गुरूवार को आयोजित 36 वें सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होनें बताया कि वर्ष 2024 में सड़क में होने वाली जनहानि का आंकड़ा 341 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसे काबू में लाने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के साथ मिल कर इस अभियान को चलाया गया था। उन्होनें कहा कि जिले के दुर्घटनाजन्य स्थालों का चिन्हांकन कर उसमें सुधार के लिए लोक निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजिनियरों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को लगाया गया था। अधिकारियों की रिपोर्ट पर आवश्यक सुधार किया गया। इससे ब्लैक स्पाट की संख्या कम हुई। इसी तरह शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर काबू पाने के लिए कार्रवाई तेज की गई। 2024 में जहां सिर्फ 12 प्रकरणों में कार्रवाई की गई थी,वहीं 2025 में यह संख्या 326 तक पहुंच गई। इसके साथ बिना हेलमेट,सीट बेल्ट,ओवर स्पीड,ओवर लोडिंग के मामले में भी साल भर कार्रवाई होती रही। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए स्कूल,बाजार,बसस्टेण्ड तक जागरूकता अभियान चलाया गया। इन सारे प्रयासों से मृतकों की संख्या में कुछ कमी आई। एसएसपी ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। वर्ष 2026 में मृतकों की संख्या को 200 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है।
अति आत्म विश्वास से बचने की जरूरत –
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि वाहन चलाने के दौरान अति आत्म विश्वास खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि यमराज कभी बता कर नहीं आते। उन्होने वाहन चलाने के दौरान हेलमेट,सीटबेल्ट सहित यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अक्सर बाइक,कार या बड़े वाहन चालक स्वयं को एक्सपर्ट ड्राईवर मान कर लापरवाही करते हैं। लेकिन सामने आ रहा ड्राईवर कैसा है,यह किसी को नहीं मालूम होता है। ऐसे में उसकी किसी गलती से दुर्घटना होने पर दोनों चालकों को परिणाम भुगतना पड़ता है। इसलिए यातायात नियमों का पालन और सावधानी जरूरी होती है।
स्टंट के फैशन से बचना चाहिए –
जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि दो स्टंट करते हुए और मोबाइल में बात करते हुए दो पहिया वाहन चलाना फैशन बनता जा रहा है। इन हरकतों से चालक स्वयं को तो खतरे में डालते ही है,साथी सड़क में चलने वालों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे वाहन चालकों को समझना होगा कि उनके स्वजनों ने उन्हें घायल हो कर बिस्तर में जाने के लिए पाल पोस कर बड़ा नहीं किया है। उन्हें इस जिम्मेदारी का अहसास करना होगा कि उनके कांधों पर परिवार के साथ समाज व देश की जिम्मेदारी है। वहीं नगरपालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम सबकों अच्छा नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी, डी एस पी मंजू लता बाज, आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, पत्रकारगण सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

चलती हुई ट्रक बन गई आग का गोला, आफत मे फंसी चालक की जान, इस तरह बची जान……

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

062175
Views Today : 1987
Views Last 7 days : 4513
Views Last 30 days : 10479
Total views : 82759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.