Author: admin

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक व्यायाम शिक्षक को शराब पीकर स्कूल पहुंचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गौरेला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीसार के व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह के खिलाफ की गई है।.प्रधानाचार्य की कई बार चेतावनी के बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबन का आदेश जारी किया।निलंबन अवधि के दौरान उत्तम सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गौरेला का कार्यालय अटैच किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी है। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने पीरियड्स नहीं आने की बात छिपाकर शादी की। उसका कहना है कि यह उसके साथ मानसिक क्रूरता के समान है।.इस मामले में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि दंपती के बीच रिश्ता सुधारना अब संभव नहीं है। कोर्ट ने तलाक का फैसला बरकरार रखते हुए पति को आदेश दिया कि वह पत्नी को चार महीने के भीतर 5 लाख रुपए एकमुश्त स्थायी भरण-पोषण के रूप में…

Read More

रायपुर9 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Read More

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय 15 नक्सलियों ने सरेंडर कियाछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया हुआ था। इसमें कुख्यात नक्सली विनोद शयाना भी.इसमें से 11 नक्सलियों ने गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, दो महिला नक्सली समेत 4 नक्सली कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।चार नक्सलियों ने वर्दी और हथियार भी सौंपेगढ़चिरौली जिले में 11 सीनियर…

Read More

नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कुंवरपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर देर रात डायल 112 की टीम ने उसे लखनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उस.जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे में कुंवरपुर स्थित नहर मोड़ के पास बाइक सवार को गंभीर अवस्था में पड़े देखकर सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां बाइक सवार घायल अवस्था में मिला। उसकी नब्ज चलता देख डायल 112 की टीम ने उसे…

Read More

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 180 गांवों के लिए बसों का वर्चुअली शुभारंभ किया। कोंडागांव जिले में जिला मुख्यालय से ग्राम छतोड़ी तक बस सेवा शुरू की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला पंचायत सीईओ अविना.इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालय से जोड़ना और आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि कोंडागांव जिला…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज के एक युवक के साथ रायपुर में मारपीट, जबरन वसूली और अनैतिक यौन कृत्य किया गया। पीड़ित की शिकायत पर रामानुजगंज थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और केस डायरी रायपुर पुलिस को सौंपा दी गई है।.जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 5 दिसंबर को रोजगार के लिए गुजरात जा रहा था। 6 दिसंबर को रायपुर में उतरने पर उसे घर से कॉल आया कि रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई है और तुरंत लौटना है। उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह रायपुर स्टेशन पर परेशान बैठा था।इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अज्ञात युवक से हुई। स्थिति…

Read More

शहर को साफ रखने वाली स्वच्छता दीदियों को कचरा ढोने वाली गाड़ियों में भरकर निगम की टीम डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यक्रम में ले गई। इसका वीडियो अब सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।.साथ ही निगम के कर्मी ट्रैफिक नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कचरा गाड़ी की ट्राॅली में सात महिलाएं बैठी हुई हैं और वाहन तेज रफ्तार में चल रहा है।

Read More

हमले में घायल वकील की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।बिलासपुर जिला कोर्ट के एक वकील पर युवकों ने कार रोककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसे बुलेट से कुचलने की भी कोशिश की। वकील किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।.वह अपने परिचित की युवती को घुमाने ले जा रहा था, इसी बात को लेकर युवकों ने विरोध करते हुए हमला किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।नर्मदा नगर, संजय कोचिंग के सामने…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कृषि मेला ग्राउंड में ICAR और कृषि जागरण की ओर से आयोजित महाकुंभ 2025 में प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम.यह उपलब्धि जिले में चल रहे अभिनव आजीविका प्रयासों और औषधीय खेती को बढ़ावा देने का परिणाम है। धमतरी जिले के कुरूद, कुहकुहा, कन्हारपुरी, गुदगुदा और मगरलोड जैसे क्षेत्रों में बच, खस, पचौली, सिंदूर, ब्राह्मी और लेमन ग्रास जैसी औषधीय फसलों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा है।नगरी क्षेत्र में महानदी तट पर लगभग…

Read More