टॉप न्यूज़

शिवनाथ नदी किनारे नशीली टैबलेट बेच रहा था युवक:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; 180 नाइट्राजेपम टैबलेट, बाइक-मोबाइल समेत 39,950 रुपए का सामान जब्त




दुर्ग के पुलगांव में पुलिस ने नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवनाथ नदी किनारे गुरुद्वारा के सामने बाइक से नशीली टैबलेट बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को टेबलेट बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नाइट्राजेपम की 180 टैबलेट, 510 रुपए नकद, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 39 हजार 950 रुपए बताई गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मयंक साहू (22), निवासी बजरंग चौक, पुलगांव बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास नाइट्राजेपम की 18 रैपर मिले। इनमें कुल 180 टैबलेट थीं। इसके अलावा बिक्री से मिले 510 रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने टैबलेट और नकदी के साथ आरोपी के पास मौजूद रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। बाइक से लेकर पहुंचता था टैबलेट
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक से नशीली टैबलेट लेकर सार्वजनिक स्थानों के आसपास पहुंचता था। यहां वह संभावित ग्राहकों को टैबलेट बेचता था। पुलिस को इसकी जानकारी मुखबिर से मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की जा रही बाइक क्रमांक CG-07-LX-4336 को भी जब्त कर लिया है। 39,950 रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाइट्राजेपम की 180 टैबलेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत 14 हजार 440 रुपए बताई गई है। इसके अलावा 510 रुपए नकद, करीब 7 हजार रुपए कीमत का रेडमी मोबाइल और 18 हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त की गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 39 हजार 950 रुपए की सामग्री जब्त की है। पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक पुलगांव थाना पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा के सामने शिवनाथ नदी किनारे एक युवक बाइक से नशीली टैबलेट लेकर पहुंचा है। वह यहां ग्राहकों को टैबलेट बेच रहा है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को नशीली टैबलेट कहां से मिलती थी और इस कारोबार में उसके साथ कोई और लोग जुड़े हैं या नहीं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button