Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » घात लगा कर वृद्ध पर कुल्हाड़ी से आक्रमण कर,कर दी हत्या,अपराध छुपाने कुल्हाड़ी को फेंक दिया तालाब में,पुलिस ने इस तरह किया हत्यारे को गिरफ्तार
अपराध

घात लगा कर वृद्ध पर कुल्हाड़ी से आक्रमण कर,कर दी हत्या,अपराध छुपाने कुल्हाड़ी को फेंक दिया तालाब में,पुलिस ने इस तरह किया हत्यारे को गिरफ्तार

By AdminAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220831 WA0004
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कुनकुरी,निशांत यादव की रिपार्ट। पुराने विवाद से नाराज आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्व की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली निवासी प्रार्थी प्रियेश केरकेट्टा ने कुनकुरी पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि घटना दिनांक 30 अगस्त को उसे सूचना मिली कि उनके पिता प्रबल केरकेट््टा घायल अवस्था में प्रिंसल के घर के बेंच में लेटे हुए हैं। प्रार्थी के अनुसार,सूचना पर वह घटना स्थल पहुंचा और संजीवनी एंबुलेंस की सहायता से घायल पिता को इलाज के लिए कुनकुरी के एक नीजि अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान घायल वृद्व की मृत्यु हो गई। प्रार्थी का कहना है कि उनके पिता से उनके ही गांव का रहने वाला सुनिल खाखा से पुरानी दुश्मनी थी। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। मई माह में संदेही सुनिल ने विवाद के दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रार्थी का दावा है कि संदेही सुनिल खाखा ने ही उसके पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर,हत्या की है। हमला करके उसे भागते हुए गांव के लोगों ने देखा है। फिलहाल,कुनकुरी पुलिस मामले में धारा 302 के तहत अपराध पंजिबद्व कर,आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि जिले में हत्या की घटनाएं लगातार हो रही है। लोग छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे की जान ले रहें हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 2021 में जिले में हत्या के 52 अपराध दर्ज किए गए थे। इनमें से 46 मामलों को सुलझाते हुए,जशपुर पुलिस ने 66 आरोपितों को गिरफ्तार कर,न्यायालय में प्रस्तुत कर चुकी है। हाल ही में जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर,पति पत्नी की गोली मार कर हत्या कर देने की घटना से पूरा जिला सकते में आ गया था। इस मामले को सुलझाते हुए,जशपुर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला,सुपारी किलिंग का था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

065720
Views Today : 145
Views Last 7 days : 916
Views Last 30 days : 2260
Total views : 86525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.