Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ambikapur-Kolkata Flight Service Launch | Alliance Air
Breaking News

Ambikapur-Kolkata Flight Service Launch | Alliance Air

By adminApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ezgif 4 a6f232a2fa17056491241774840011 1775096369
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। - Dainik Bhaskar

अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच उड़ान संचालित करेगी। इसी सप्ताह एलायंस एयर ने अंबिकापुर-दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू की है। कंपनी 72 सीटों वाले विमान का संचालन करेगी।

अंबिकापुर से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी, जबकि शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। अंबिकापुर-कोलकाता रूट पर पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 10:25 बजे उड़ान भरेगी।

image 1775096482

2 महानगरों से जुड़ा अंबिकापुर

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवाएं जोड़ी है। अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 30 मार्च को किया था। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसमें सांसद चिंतामणी भी सवार हुए।

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार संचालित होगी। अंबिकापुर-दिल्ली का किराया 6,500 रुपए तय किया गया है। वहीं अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट का बेस फेयर करीब 6,000 रुपए रखा गया है। हालांकि यह रिजर्वेशन नियमों के तहत बढ़ भी सकता है।

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट शेड्यूल

गुरुवार-

कोलकाता से उड़ान 7.05 बजे- बिलासपुर पहुंच 8.55 बजे बिलासपुर से छूट 9.20 बजे, अंबिकापुर पहुंच 10 बजे अंबिकापुर से छूट 10.25 बजे, कोलकाता पहुंच 12.15 बजे

शनिवार

कोलकाता से छूट 11.20 बजे, अंबिकापुर पहुंच 13.10 बजे अंबिकापुर से छूट-13.35 बजे, बिलासपुर पहुंच 14.15 बजे बिलासपुर से छूट-14.40 बजे, कोलकाता पहुंच- 16.30 बजे

रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा के लिए भी पहल

अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट सेवा शुरू करने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सांसद चिंतामणि महाराज एवं मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी हवाई सेवा शुरू करने की मांग रखी है। सांसद चिंतामणि महाराज ने इसके लिए इंडिगो से भी चर्चा की है। इस सेवा के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि किसी कंपनी ने विंटर शेड्यूल में इस हवाई मार्ग का फ्लाइट शेड्यूल नहीं बनाया है।

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अंबिकापुर-दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, चिंतामणि भी हुए रवाना: 6500 रुपए किराया; सप्ताह में दो दिन सेवा, 2 अप्रैल से कोलकाता के लिए मिलेगी सुविधा

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है।

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री साय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही वाराणसी और कालकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। कार्यक्रम पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.