द ब्लेज ईन्यूज डेस्क : केरल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रोजगार की तलाश मे छत्तीसगढ़ से आये एक मजदूर की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना केरल के पलक्कड़ की है। दरअसल छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के करही गाँव का निवासी राम नारायण बघेल रोजगार की तलाश मे पलक्कड़ पहुंचे थे। काम की तलाश मे वह पलक्कड़ मे भटक रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बांग्लादेशी होने का संदेह जताते हुए हाथापाई शुरू। देखते ही देखते भीड़ ने राम नारायण की बेतहाशा पिटाई शुरू कर दी गई। मारपीट मे आई गंभीर चोट से राम नारायण की मौक़े पर ही मौत हो गई। इस मामले मे केरल पुलिस ने फिलहाल पांच संदिग्धो को हिरासत मे लिया है।

इधर घटना की खबर से मृतक मजदूर के घर मे कोहराम मचा हुआ है। राम नारायण परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार मे पत्नी के अलावा दो छोटे संताने भी है। अब उनके सामने केरल से शव को लाने के साथ जीवन गुजारने के लिए रोजी-रोटी की समस्या भी खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार सहायता के लिए सरकारी तंत्र की मुँह ताक रहा है।
इसे भी पढ़े –
पांच किलो गांजा व संरक्षित जंगली जीव गोह के साथ आरोपित गिरफ्तार
