Uncategorized

बालको-नगर थाने में हंगामा कर आरक्षक से मारपीट का आरोप:शराबी बेटे को बचाने पहुंची थी,पुलिसकर्मी के हाथ में आई चोट,मां-बेटे को जेल भेजा

कोरबा के बालकोनगर थाने में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस आरक्षक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी रानी यादव को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत नहीं मिलने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। प्रार्थिया ईश्वरी राज अपने सहकर्मियों के साथ बालकोनगर थाने में शासकीय कार्य कर रही थीं। इसी दौरान शराब के नशे में बाइक चलाते हुए एक बच्ची को टक्कर मारने के मामले में अजय यादव को थाने लाया गया था। बेटे को थाने लाए जाने के बाद हुआ विवाद आरोप है कि इसी दौरान अजय यादव की मां रानी यादव थाने पहुंची और विवाद करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करती रही। इससे थाने के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। आरक्षक से मारपीट, हाथ में आई चोट पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद के दौरान रानी यादव ने एक पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। इसके बाद प्रार्थिया ईश्वरी राज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। BNS की 4 धाराओं में केस दर्ज शिकायत के आधार पर बालकोनगर थाने में अपराध क्रमांक 600/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 132, 121(1) और 221 के तहत विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर रानी यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत नहीं मिलने पर जेल दाखिल कराया गया। बालकोनगर पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button