Uncategorized

जशपुर पुलिस ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को दी अनुकंपा नियुक्ति

जशपुर। जशपुर पुलिस ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी की है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम की पत्नी प्रियंका भगत और स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम के पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

समाचार फोटो

स्वर्गीय आरक्षक जगलाल राम (आरक्षक क्रमांक 302) वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी प्रियंका भगत को अनुकंपा नियुक्ति दी गई।

इसी तरह स्वर्गीय आरक्षक बलपंथ राम (आरक्षक क्रमांक 441) वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र टीकेश रवि को आरक्षक जीडी के पद पर नियुक्त किया गया।

समाचार फोटो

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन एक परिवार की तरह हैं। किसी सदस्य के असमय निधन से परिवार पर आने वाली कठिन परिस्थितियों में पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य आश्रित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है। उन्होंने नव-नियुक्त आरक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button