Uncategorized

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव, तीन थानों की जिम्मेदारी बदली

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 30 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। इसमें दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।

आदेश के अनुसार तीन थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। राखी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को अब खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है।

वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button