Uncategorized

सक्ती के सरकारी स्कूल में टीचर पर बेड टच का आरोप, 5वीं की छात्रा ने कलेक्टर और DEO से की लिखित शिकायत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर बेड टच का आरोप लगा है। चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5वीं की बच्ची ने आरोप लगाया है कि टीचर कैलाश पटेल कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं। बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर महिला स्वीपर के साथ बाथरूम में घुसे रहते हैं।

बच्ची के परिवार वालों ने कलेक्टर और DEO से लिखित शिकायत की है। शिकायत में टीचर कैलाश पटेल पर पढ़ाई के बजाय अक्सर मोबाइल में बिजी रहने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि टीचर कैलाश पटेल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और स्कूल टाइम में अक्सर मोबाइल फोन में बिजी रहते हैं।

5वीं की छात्रा ने कहा कि जब हम टीचर को पढ़ाने के लिए कहते हैं तो हमें डांट देते हैं। उन्होंने कई बार गलत तरीके से टच भी किया। हालांकि, आरोप की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने भी टीचर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षक और स्वीपर महिला के एक साथ बैठे रहने को लेकर बच्चे भी उनसे अपनी बातें बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जाती है।

शिकायत में स्कूल में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि कैलाश पटेल पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे। वहां भी उनका रवैया ठीक नहीं था। इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा कि बच्चों से अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी एक अन्य खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में PM मोदी के बर्थडे पर छात्राओं को बांटी गई साइकिलें टूटी निकलीं। 17 सितंबर को सिंघोरी स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक दीपेश साहू ने 62 छात्राओं को साइकिल बांटी थी। इनमें कई साइकिलों में पैडल, घंटी, सीट और कैरियर टूटे मिले, टायर भी पंचर थे। आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने कहा कि साइकिलें चलाने लायक नहीं हैं, जबकि प्रिंसिपल ने कहा कि रिपेयर करवाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button