Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 8 school children fall ill due to toxic gas in Pakhanjore | पखांजूर में जहरीली गैस से 8 स्कूली बच्चे बीमार: उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाने से निकली गैस, अस्पताल में भर्ती – Kanker News
Breaking News

8 school children fall ill due to toxic gas in Pakhanjore | पखांजूर में जहरीली गैस से 8 स्कूली बच्चे बीमार: उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाने से निकली गैस, अस्पताल में भर्ती – Kanker News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
41b7f626 407a 4d64 aa14 9ef21acb810b 1764642019524
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर जिले के पखांजूर में जहरीली गैस की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के 8 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है 1 दिसंबर को स्कूल के पास स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाई गई थी, इससे निकली जहरीली गैस स्कूल परिसर में फैल गई,

.

जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी स्कूल के टीचर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी बच्चों को सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जहरीली गैस के मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है।

बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी।

बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी।

टीचरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, पीवी 43 जयश्री नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास उप-स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर दवाइयां जलाई जा रही थीं। स्कूल शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर

बच्चों के साथ-साथ, कुछ शिक्षकों और अभिभावकों की तबीयत भी खराब होने की खबर है, जिन पर जहरीली गैस का प्रभाव पड़ने की आशंका है। सिविल अस्पताल पखांजूर में सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जहरीली गैस के मामले में जांच की मांग

इस घटना ने स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में चिंता बढ़ा दी है। उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों को जलाने और उससे निकली जहरीली गैस के मामले में जांच की मांग की जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि दवाइयों के निस्तारण में उचित प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं और इसमें कोई लापरवाही तो नहीं हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Yaman and Durgeshwar selected for National Wrestling Competition | कुश्ती प्रतियोगिता में यमन व दुर्गेश्वर का नेशनल में चयन – Dhamtari News

December 6, 2025

Distributed fruits to patients and people in the district hospital. | जिला अस्पताल में मरीज व लोगों को फल बांटे – Raigarh News

December 6, 2025

Students showcased their talent and were honored. | विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सम्मान हुआ – Raigarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.