धमतरी| खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवी पं. राजेश शर्मा की पहल पर खेल पखवाड़े के आयोजन के प्रति खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। इस खेल पखवाड़ा को आगे बढ़ाकर अब महिलाओं को खेल का मंच देने विविध स्पर्धाएं, जिसमें कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, बोरा दौड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति में पुरातन काल से खेले जाने वाली खेल फुगड़ी, बिल्लस, रस्सी कूद जैसे अनन्य प्रतिस्पर्धाओं को आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अलग से पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।
<
