Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 6-year-old girl burnt with incense sticks in Raipur | रायपुर में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाया: किड्स स्कूल की टीचर पर पेरेंट्स ने लगाया आरोप, स्कूल प्रबंधन ने नौकरी से निकाला – Raipur News
Breaking News

6-year-old girl burnt with incense sticks in Raipur | रायपुर में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाया: किड्स स्कूल की टीचर पर पेरेंट्स ने लगाया आरोप, स्कूल प्रबंधन ने नौकरी से निकाला – Raipur News

By adminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 24t145146633 1758705640
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 09 24t145146633 1758705640

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी KG कक्षा में पढ़ाई करती है।

रायपुर में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का महिला टीचर पर आरोप लगा है। इस मामले में पेरेंट्स की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि पेरेंट्स की मांग है कि आरोपी महिला टीचर के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन हो। इस मामले

.

यह पूरा मामला सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी का है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी KG कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना 17-18 सितंबर की है। परिजन के मुताबिक, बच्ची को स्कूल की एक दीपा नाम की टीचर ने अगरबत्ती से जलाया। जिस बच्ची बुरी तरह डर गई है। वहीं एक अन्य पेरेंट्स ने बताया कि उसकी बच्ची को भी उसी टीचर ने थप्पड़ मारा था। जिसके बाद चार-पांच दिनों तक बच्ची के दांत में दर्द था। बच्ची बहुत डरी हुई थी वह स्कूल जाने से घबरा रही थी।

पेरेंट्स का कहना है कि छोटे बच्चों को गलती करने पर डांट देना चाहिए। लेकिन इस तरह से मारपीट करने पर बच्चे स्कूल जाने से घबराते हैं। उन्होंने आरोपी टीचर पर सख्त एक्शन की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन बोला- यह जांच का विषय है, टीचर को नौकरी से निकाला

इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। स्कूल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बाल विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया है। फिलहाल यह जांच का विषय है। प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में बच्चों के परिजनों ने टीचर को नौकरी से निकालने का दबाव बनाया। जिसके बाद प्रबंधन ने टीचर को नौकरी से हटा दिया है।

शिकायत के बाद पहुंचे थे अधिकारी

इस मामले में पेरेंट्स की शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे थे। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की उम्र बहुत छोटी है। जिससे घटना को लेकर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। लेकिन स्कूल प्रबंधन को घटना के दिनांक की सीसीटीवी फुटेज सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बच्ची और उसके परिजनों का CWC के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Officials Order Probe into Money Recovery Video

June 9, 2026

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073008
Views Today : 9
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 5629
Total views : 96535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.