बहुचर्चित करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। …और पढ़ें

HighLights
- कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे
- सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया
- कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बहुचर्चित करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया।
सभी आरोपियों के बयान कोर्ट में धारा 88 के तहत दर्ज किए गए हैं। शराब घोटाले में कुल 82 आरोपी हैं। जिसमें 23 की गिरफ्तारी हुई है।
कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया
सूत्रों के अनुसार, पहले 40 से 50 आरोपियों की पेशी की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 59 हो गई। सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनसे जुड़े दस्तावेज और बयान दर्ज किए गए।
<
