Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 students drowned in Hasdeo river in Janjgir-Champa | हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र…नहाने गए थे तीनों दोस्त: जांजगीर में चप्पल, कपड़े और साइकिल बरामद; SDRF-पुलिस रेस्क्यू में जुटी – Chhattisgarh News
Breaking News

3 students drowned in Hasdeo river in Janjgir-Champa | हसदेव नदी में डूबे 3 छात्र…नहाने गए थे तीनों दोस्त: जांजगीर में चप्पल, कपड़े और साइकिल बरामद; SDRF-पुलिस रेस्क्यू में जुटी – Chhattisgarh News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs22 1765387882
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास हसदेव नदी में 3 स्कूली बच्चे डूब गए हैं। स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार सुबह 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू

.

तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास तीनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बच्चों की तलाश में SDRF और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। लापता बच्चों की पहचान 5वीं के छात्र रुद्र राज (11), 8वीं के छात्र यश राठौर (14) और कक्षा 9वीं के छात्र नेल्सन लकड़ा (15) के रूप में हुई है। ये तीनों मनका पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

SDRF और पुलिस की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

SDRF और पुलिस की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

बच्चों की साइकिल हसदेव नदी किनारे मिली है।

बच्चों की साइकिल हसदेव नदी किनारे मिली है।

बच्चों के कपड़े भी पुलिस टीम ने बरामद किए हैं।

बच्चों के कपड़े भी पुलिस टीम ने बरामद किए हैं।

नदी के पास पुलिस ने बच्चों की चप्पल भी बरामद की है।

नदी के पास पुलिस ने बच्चों की चप्पल भी बरामद की है।

हसदेव नदी के पानी का प्रवाह रोका गया

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, SDRF टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDM पवन कोसमा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके।

दिन में तीनों बच्चों की तलाश लगातार जारी रही। परिजन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। शाम होने के बाद अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। आज सुबह फिर से तलाश की जाएगी।

नदी का बहाव तेज था, एनिकट से पानी का बहाव कम किया गया है। बच्चों की तलाश जारी है- SDM

नदी का बहाव तेज था, एनिकट से पानी का बहाव कम किया गया है। बच्चों की तलाश जारी है- SDM

चांपा SDM पवन कोसमा ने बताया कि सुबह 10-11 बजे 3 बच्चे हनुमान धारा घूमने गए थे। परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में लोकेशन के आधार पर वहां पहुंचे। मौके पर बच्चों की साइकिल और कपड़े मिले।

शक है कि बच्चे नहाने के लिए नदी में गए होंगे। उनकी तलाश अभी जारी है। नदी का बहाव तेज था, लेकिन एनिकट से पानी का बहाव कम कर दिया गया है। खोजबीन जारी है और इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

……………………………..

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबे 2 भाई…मौत:बिल्डर ने खुदवाया, भरा नहीं, परिजन-ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, 3KM तक जाम में फंसे रहे लोग

लोगों ने दोनों को बच्चों गड्ढे से बाहर निकाला, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। विरोध में परिजनों ने चक्काजाम कर दिया।

लोगों ने दोनों को बच्चों गड्ढे से बाहर निकाला, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। विरोध में परिजनों ने चक्काजाम कर दिया।

रायपुर के सरकारी स्कूल के पास 2 बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। दोनों बच्चे मौसेरे भाई थे। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में सत्यम (8 साल) और आलोक (7 साल) शामिल थे। ये दोनों बच्चे अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन के मौके पर यहां आए थे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.