टॉप न्यूज़

कोंडागांव में अपराध रोकने पुलिस का बड़ा अभियान:फरसगांव के 15 वार्डों में दी दबिश, 163 संदिग्ध हिरासत में, दस्तावेजों की चल रही जांच




कोंडागांव जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए फरसगांव पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ा कांबिंग और शिनाख्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 163 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अभियान सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ। इसमें पुलिस की 21 टीमें शामिल थीं। पुलिसकर्मियों ने फरसगांव नगर के सभी 15 वार्डों के साथ-साथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जाकर संदिग्ध लोगों की पहचान की और उनके दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर उनके नाम-पते, पहचान पत्र और दूसरे जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस अभियान का मकसद बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान करना और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है। फरसगांव में पकड़े गए संदिग्ध लोगों के दस्तावेज और दूसरी जानकारियों की जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर जांच के दौरान किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक गतिविधि या कोई गंभीर तथ्य सामने आता है, तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button